• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

केकराही. पिकअप-बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

JK Gupta by JK Gupta
November 18, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामकेश यादव…..


करमा थाना क्षेत्र के केकराही में मंगलवार रात करीब 8 बजे पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मृतक की पहचान राजेश पटेल (32 वर्ष), निवासी ग्राम कुरहुल, चोपन के रूप में हुई है। घायल की पहचान प्रदीप पटेल (25 वर्ष), निवासी डेहरी कला कतवरिया के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि राजेश पटेल अपने साले प्रदीप पटेल के साथ एक ही बाइक से करमा थाना क्षेत्र के बसवा गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। राजेश पटेल अपने साले प्रदीप पटेल के जीजा थे। दोनों एक साथ एक ही बाइक से अपने रिश्तेदार यानी राजेश अपने साडू के घर और प्रदीप अपनी बहन के घर जा रहे थे।

रिश्तेदार के घर से करीब 1 किलोमीटर पहले ही उनकी बाइक की सामने से आ रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि राजेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर और खलासी पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है, थाना प्रभारी करमा कमलेश पाल ने बताया कि घटना हुई है तहरीर पड़ने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी

Views: 25
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

कोन. संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब

Next Post

सोनभद्र. विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश; एक गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश; एक गिरफ्तार

Related Posts

  • सोनभद्र. नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का लेखपाल संघ ने किया स्वागत सोनभद्र. नवागत तहसीलदार राहुल सिंह का लेखपाल संघ ने किया स्वागत
  • बीजपुर. पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार बीजपुर. पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • सलखन. पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत सलखन. पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 23 वर्षीय युवक की मौत
  • सोनभद्र. जर्जर हाईटेंशन बिजली का पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा सोनभद्र. जर्जर हाईटेंशन बिजली का पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
  • सोनभद्र. रोजगार मेले में 1031 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का ऑफर सोनभद्र. रोजगार मेले में 1031 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का ऑफर
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement