• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. चिल्का झील में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ महापर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य

JK Gupta by JK Gupta
November 16, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव….


150 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ बना आकर्षण का केंद्र, एनटीपीसी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कराया नए छठ घाट का निर्माण


एनटीपीसी सिंगरौली के चिल्का झील परिसर में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी एवं उदयाचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस वर्ष आयोजन का प्रमुख आकर्षण चिल्का झील परिसर में स्थापित 150 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ रहा। विशाल तिरंगे ने आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा दिए। वहीं श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से नए छठ घाट का निर्माण कराया गया, जिससे व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में सहूलियत मिली।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, जलपान, चेंजिंग रूम, प्रसाधन, प्रकाश व्यवस्था और आकर्षक सजावट की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर सीआईएसएफ, पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन से निगरानी की गई। झील में सुरक्षा तैराकों, नाव और बचाव उपकरणों की भी व्यवस्था रही। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया था।

महापर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही एनटीपीसी की सीएसआर गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, कौशल विकास और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख ई. प्रभाकर राव तथा वनिता समाज की अध्यक्षा श्रीमती ई. निर्मला राव ने छठ घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकर राव ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। एनटीपीसी सिंगरौली विद्युत उत्पादन के साथ स्थानीय समुदाय के विकास और सामाजिक सरोकारों के प्रति भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विभागों, सुरक्षा एजेंसियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक अगम प्रकाश तिवारी, रश्मिरंजन मोहंती, अंजन कुमार पाल, सुनील कुमार मिश्रा, सौमित्र घोष, अवनीश कुमार सिंह, मानव संसाधन प्रमुख प्रणव वर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता और एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से की गई व्यापक व्यवस्थाओं के बीच चिल्का झील का छठ महापर्व आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बनकर सामने आया।

Views: 10
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में रहा उत्सव जैसा माहौल

Related Posts

  • बीजपुर. चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में रहा उत्सव जैसा माहौल बीजपुर. चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में रहा उत्सव जैसा माहौल
  • केकराही. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दे व्रती महिलाएं हुई निहाल; सूर्योपासना का महापर्व छठ व्रत सकुशल संपन्न केकराही. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दे व्रती महिलाएं हुई निहाल; सूर्योपासना का महापर्व छठ व्रत सकुशल संपन्न
  • चुर्क. चुर्क के शिव मंदिर, रौप और सहिजन खुर्द सहित विभिन्न घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 36 घंटे के निर्जला व्रत का हुआ पारण चुर्क. चुर्क के शिव मंदिर, रौप और सहिजन खुर्द सहित विभिन्न घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 36 घंटे के निर्जला व्रत का हुआ पारण
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास नाले का ढक्कन टूटने से फंसी ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास नाले का ढक्कन टूटने से फंसी ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली
  • सोनभद्र. तीन साल के मासूम की हत्या का खुलासा, गांव का युवक गिरफ्तार सोनभद्र. तीन साल के मासूम की हत्या का खुलासा, गांव का युवक गिरफ्तार
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement