• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

केकराही. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दे व्रती महिलाएं हुई निहाल; सूर्योपासना का महापर्व छठ व्रत सकुशल संपन्न

JK Gupta by JK Gupta
November 16, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामकेश यादव….



सूर्योपासना के महापर्व छठ पर रविवार को महिलाओं ने श्रद्घा और तप का निराजल व्रत रखा। दोपहर बाद गाजे-बाजे के साथ नदी और तालाबों पर पहुंची तो कई महिलाएं मनौती के अनुसार दण्डवत करती हुई अपनी वेदी तक पहुंची। सूर्य उपासना के लिए घंटों पानी में खड़ी रहीं और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। अपनी मनोकामनाओं को पूरी करने के लिए घाटों पर दीप दान किया।

इस दौरान घाटों पर दिव्य छटा दिखी। छठी माता के पारंपरिक गीतों से पूरे माहौल गूंजता रहा। इस दौरान नदी और सरोवरों के तट जगमगा उठे। शाम से ही पूरी रात बहगी लचकत जाय, उग हो सूरज देव जैसे छठ मैय्या के गीत के साथ जयजयकारे से पूरा जिला गूंज रहा था। छठ भगवान भाष्कर का महापर्व है। महिलाएं तेजस्वी पुत्र के लिए छठ का कठिन व्रत रखती हैं। करमा विकास खण्ड के हर गांव-देहात तक निराजल व्रत रही ।

गाजे-बाजे के साथ छठ मैय्या की गीत गाती व्रती महिलाओं के आगे उनके पति या फिर परिवार कोई अन्य पुरूष सदस्य डलिया में पूजन सामग्री लिए जा रहे थे।कसया,केकराही, बबुराही,करकी कस्बे के हर गावों सहित अन्य घाटों पर सोमवार को रात तीन बजे के बाद से ही ग्रामीण श्रद्घालुओं का रेला लगाने लगा था। घाटों पर तिल रखने भर के लिए भी जगह नहीं बची थी।

अपनी-अपनी वेदियों के सामने पूजन सामग्री रख व्रती महिलाएं तालाब नदी के पानी में पश्चिम मुख किए खड़ी थी, तो साथ के लोग घाट पर उमड़े हुए थे। उदया चल सूर्य को अर्घ्य देने का समय आया, तो सभी के हाथ अर्घ्य देने के लिए आगे बढ़ते गए। व्रती महिलाओं के साथ परिवार के अन्य सदस्यों ने सूर्य को अर्घ्य देते हुए निहाल हुए।

वेदियों पर पूजन-अर्चन किए। दीप से पूरे रात घाट पर चार चांद लगा रहा । विद्युत झालरों से सजे घाट दुधिया रोशनी से नहा उठे। इस दौरान घाटों पर भीड़ पर नजर रखने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।सोमवार को उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पूजा का समापन हुआ।

Views: 29
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चुर्क. चुर्क के शिव मंदिर, रौप और सहिजन खुर्द सहित विभिन्न घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 36 घंटे के निर्जला व्रत का हुआ पारण

Next Post

बीजपुर. चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में रहा उत्सव जैसा माहौल

Next Post

बीजपुर. चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में रहा उत्सव जैसा माहौल

Related Posts

  • शक्तिनगर. चिल्का झील में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ महापर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य शक्तिनगर. चिल्का झील में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ महापर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य
  • बीजपुर. चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में रहा उत्सव जैसा माहौल बीजपुर. चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में रहा उत्सव जैसा माहौल
  • चुर्क. चुर्क के शिव मंदिर, रौप और सहिजन खुर्द सहित विभिन्न घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 36 घंटे के निर्जला व्रत का हुआ पारण चुर्क. चुर्क के शिव मंदिर, रौप और सहिजन खुर्द सहित विभिन्न घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 36 घंटे के निर्जला व्रत का हुआ पारण
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास नाले का ढक्कन टूटने से फंसी ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास नाले का ढक्कन टूटने से फंसी ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली
  • सोनभद्र. तीन साल के मासूम की हत्या का खुलासा, गांव का युवक गिरफ्तार सोनभद्र. तीन साल के मासूम की हत्या का खुलासा, गांव का युवक गिरफ्तार
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement