• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चुर्क. चुर्क के शिव मंदिर, रौप और सहिजन खुर्द सहित विभिन्न घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 36 घंटे के निर्जला व्रत का हुआ पारण

JK Gupta by JK Gupta
November 16, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…


देश-दुनिया में लोक आस्था के छठ महापर्व के चौथे दिन आज (सोमवार) की सुबह छठ व्रतियों के उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया। इसके बाद सभी छठ व्रतियों ने व्रत का पारण किया। मान्यता है कि सूर्योदय के समय अर्घ्य देने से सुख-समृद्धि, सौभाग्य, संतान प्राप्ति की मनोकामना और संतान की रक्षा का वरदान मिलता है।

छठ महापर्व के आखिरी दिन सूर्योदय के दौरान अर्घ्य देते समय मंत्र-ओम एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते, अनुकंपय माम् भक्तया गृहाणाघ्र्यम् दिवाकर का जाप किया गया। महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हुआ था।

पहले दिन व्रतियों ने यहां गंगा स्नान के साथ सूर्यदेव को जल से अर्घ्य दिया। इसके बाद पूरी पवित्रता के साथ अरवा चावल, चना दाल, कद्दू की सब्जी और आंवले की चटनी आदि का भोग लगाकर प्रसाद तैयार किया।

शनिवार को खरना पूजन के दिन व्रतियों ने पूरे दिन उपवास कर शाम में भगवान का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हुआ। रविवार को व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।

भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की कुशलता की प्रार्थना की
आज उदीयमान सूर्य को चुर्क नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 शिव मंदिर छठ घाट, रौप तालाब छठ घाट, सहिजन खुर्द तालाब छठ घाट सहिजन कला चाडी़ तालाब छठ घाट के बीच खड़े होकर अर्घ्य देने के साथ ही छठ का चार दिवसीय अुनष्ठान पूरा हो गया।

छठ व्रतियों ने अनुष्ठान के समापन की पूर्व संध्या पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दिन षष्ठी तिथि को छठी मैया का पूजन विधि-विधान के साथ हुआ व्रतियों ने जल में खड़े होकर पवित्रता के साथ फल, मिष्ठान, नारियल, पान-सुपारी, फूल, अर्कपात से भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की कुशलता के लिए प्रार्थना की।

आज सुबह कार्तिक शुक्ल सप्तमी तिथि को सर्वार्थ सिद्धि योग व रवि योग में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय पर्व संपन्न हुआ। अर्घ्य व पूजन करने के बाद व्रतियों ने घाट पर पारण कर पर्व का समापन किया सुरक्षा को देखते हुए चुर्क चौकी पुलिस घाटों पर चक्रमण करती रही

Views: 26
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास नाले का ढक्कन टूटने से फंसी ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Next Post

केकराही. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दे व्रती महिलाएं हुई निहाल; सूर्योपासना का महापर्व छठ व्रत सकुशल संपन्न

Next Post

केकराही. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दे व्रती महिलाएं हुई निहाल; सूर्योपासना का महापर्व छठ व्रत सकुशल संपन्न

Related Posts

  • शक्तिनगर. चिल्का झील में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ महापर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य शक्तिनगर. चिल्का झील में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ महापर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य
  • बीजपुर. चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में रहा उत्सव जैसा माहौल बीजपुर. चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में रहा उत्सव जैसा माहौल
  • केकराही. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दे व्रती महिलाएं हुई निहाल; सूर्योपासना का महापर्व छठ व्रत सकुशल संपन्न केकराही. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दे व्रती महिलाएं हुई निहाल; सूर्योपासना का महापर्व छठ व्रत सकुशल संपन्न
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास नाले का ढक्कन टूटने से फंसी ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास नाले का ढक्कन टूटने से फंसी ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली
  • सोनभद्र. तीन साल के मासूम की हत्या का खुलासा, गांव का युवक गिरफ्तार सोनभद्र. तीन साल के मासूम की हत्या का खुलासा, गांव का युवक गिरफ्तार
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement