• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. मारकुंडी घाटी में मौत बनकर दौड़ा डीजल लोड टैंकर, गहरी खाई में गिरा

JK Gupta by JK Gupta
November 15, 2026
in सोनभद्र
0

सलखन संवाददाता@बद्रीप्रसाद


चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी पुरानी घाटी में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। डीजल लोड करके घाटी उतर रहा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में टैंकर चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटनाग्रस्त टैंकर का नंबर UP64AT7245 बताया गया है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीजल से लदा टैंकर मारकुंडी पुरानी घाटी से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया और गंभीर रूप से घायल चालक व खलासी को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

मारकुंडी घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाएं अब गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं। आए दिन वाहनों के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की घटनाएं सामने आने के बावजूद सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं। स्थानीय लोगों में इसको लेकर आक्रोश और नाराजगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि घाटी के खतरनाक मोड़ों पर मजबूत सुरक्षा रेलिंग, पर्याप्त चेतावनी संकेतक और अन्य जरूरी सुरक्षा उपायों की व्यवस्था बेहद जरूरी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों और सड़क निर्माण कंपनी की ओर से अपेक्षित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

लोगों का सवाल है कि आखिर लगातार हादसों के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल क्यों नहीं हो रही है?स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मारकुंडी घाटी के दुर्घटना संभावित मोड़ों का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और वहां मजबूत क्रैश बैरियर, रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।

उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।लगातार हो रही दुर्घटनाएं सड़क सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत बयां कर रही हैं। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस हादसे से सबक लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए कब ठोस कदम उठाते हैं।

Views: 8
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चुर्क. बबुरी छठ तालाब में दिखे तीन मगरमच्छ, छठ व्रतियों में मचा हड़कंप

Related Posts

  • चुर्क. बबुरी छठ तालाब में दिखे तीन मगरमच्छ, छठ व्रतियों में मचा हड़कंप<br> चुर्क. बबुरी छठ तालाब में दिखे तीन मगरमच्छ, छठ व्रतियों में मचा हड़कंप<br>
  • शक्तिनगर. बाल दिवस पर शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुति शक्तिनगर. बाल दिवस पर शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुति
  • सोनभद्र. रात के अंधेरे में भटक रहे दो मासूमों को चाइल्ड हेल्पलाइन ने दिया सुरक्षित आश्रय सोनभद्र. रात के अंधेरे में भटक रहे दो मासूमों को चाइल्ड हेल्पलाइन ने दिया सुरक्षित आश्रय
  • सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
  • सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement