• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. बाल दिवस पर शिक्षकों की रंगारंग प्रस्तुति

JK Gupta by JK Gupta
November 15, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव……


एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। बच्चों के प्रति नेहरू जी के विशेष स्नेह और प्रेम को समर्पित इस दिवस पर विद्यालय में विविध रंगारंग सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात प्रार्थना सभा के माध्यम से कार्यक्रम को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया गया।

समारोह में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति शिक्षक डॉ0 योगेंद्र तिवारी द्वारा काव्यपाठ के रूप में रही जिसके माध्यम से छात्रों को हास्य शैली में सारगर्भित संदेश दिया गया। शिक्षकों रागिनी, अनीता, अनीस, कुलदीप एवं अन्य ने शानदार कव्वाली की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

शिक्षिका शीला, अनिमा, रेनू एवं समूह तथा शिक्षिका श्रद्धा, सजना जॉनसन, आशा, जेरिन एवं समूह की नृत्य प्रस्तुतियों ने समारोह में विशेष रंग भर दिया। अरुण मोहन ने अपनी एकल गिटार प्रस्तुति से संगीत की मधुर छटा बिखेरी।

डबल डोर स्किट के माध्यम से शिक्षकों टाइटस, डायना, सृष्टि, वंदना, आराधना, मायाराम, सॉलिमोल, संतोष, देवेंद्र, श्रेयस, जेरिन, कुलदीप, मिथुन ने दर्शकों को जेन अल्फ़ा और जेनजी के जीवनमूल्यों को मनोरंजक शैली में प्रस्तुत किया तथा संस्कार एवं तकनीकी के सदुपयोग का संदेश दिया।

शिक्षक टाइटस क्रास्ता द्वारा प्रस्तुत गेम शो ने कार्यक्रम को और भी मनोरंजक बना दिया। शिक्षकों ने बच्चों के जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ उनके प्रति अपना स्नेह एवं आत्मीयता व्यक्त की। ‘खिलौना मेरे बच्चों का’ गाने की धुन पर शिक्षकों एंथनी, अनिमा, रेनू, अलिस्पा, एवं टीम द्वारा नृत्य नाटिका का मंचन किया गया, जिसने छात्रों को झूमने पर विवश कर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने अपने बाल दिवस के संदेश में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बचपन जीवन का सबसे सुंदर और अनमोल समय है। प्रत्येक बच्चे में असीम संभावनाएँ छिपी होती हैं। उन्हें अपनी प्रतिभा पहचानते हुए निरंतर सीखने, आगे बढ़ने तथा अच्छे संस्कारों को अपनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम, ईमानदारी और संवेदनशीलता का महत्व भी समझाया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के स्कूल कैप्टन जाह्नवी पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शशिप्रभा तथा स्वप्ना ने किया। स्टेज डेकोरेशन शिक्षिका आराधना एवं कार्यक्रम शिक्षक टाइटस क्रास्टा के नेतृत्व एवं निर्देशन में संपन्न हुआ।

Views: 8
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. रात के अंधेरे में भटक रहे दो मासूमों को चाइल्ड हेल्पलाइन ने दिया सुरक्षित आश्रय

Next Post

चुर्क. बबुरी छठ तालाब में दिखे तीन मगरमच्छ, छठ व्रतियों में मचा हड़कंप

Next Post

चुर्क. बबुरी छठ तालाब में दिखे तीन मगरमच्छ, छठ व्रतियों में मचा हड़कंप

Related Posts

  • चुर्क. बबुरी छठ तालाब में दिखे तीन मगरमच्छ, छठ व्रतियों में मचा हड़कंप<br> चुर्क. बबुरी छठ तालाब में दिखे तीन मगरमच्छ, छठ व्रतियों में मचा हड़कंप<br>
  • सोनभद्र. रात के अंधेरे में भटक रहे दो मासूमों को चाइल्ड हेल्पलाइन ने दिया सुरक्षित आश्रय सोनभद्र. रात के अंधेरे में भटक रहे दो मासूमों को चाइल्ड हेल्पलाइन ने दिया सुरक्षित आश्रय
  • सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश सोनभद्र. धान खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
  • सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क सोनभद्र. अवैध खनन और परिवहन से खड़ी की करोड़ों की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, ₹4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क
  • ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा ओबरा. चंदा मांगने के बहाने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement