• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. एएसपी नक्सल ने किया प्राचीन शिवाजी तालाब छठ घाट का निरीक्षण, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और तैराकों की तैनाती के निर्देश

JK Gupta by JK Gupta
November 14, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उपेंद्र तिवारी…..


छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में बीती रात करीब 7:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने कस्बा स्थित प्राचीन शिवाजी तालाब छठ घाट का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने घाटों पर समुचित साफ-सफाई और तालाब के चारों ओर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने तालाब में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने, नाव (नौका) की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्नान के दौरान किसी भी अनहोनी या डूबने की घटना को रोकने के लिए अनुभवी तैराकों की तैनाती करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पर्व की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय प्रभाकर साहनी,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप,कस्बा इंचार्ज संजय सिंह, महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज , जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल, सचिव दीपक शाह, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया अग्रहरि, सचिव सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक व भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Views: 18
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. बीना में रोडवेज बस का पीछा कर बाइक सवारों ने किया पथराव, चालक से मारपीट कर फरार

Next Post

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज के दो अस्पतालों की फार्मेसी में औषधि विभाग का छापा, चार दवाओं के नमूने लिए

Next Post

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज के दो अस्पतालों की फार्मेसी में औषधि विभाग का छापा, चार दवाओं के नमूने लिए

Related Posts

  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज के दो अस्पतालों की फार्मेसी में औषधि विभाग का छापा, चार दवाओं के नमूने लिए सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज के दो अस्पतालों की फार्मेसी में औषधि विभाग का छापा, चार दवाओं के नमूने लिए
  • सोनभद्र. बीना में रोडवेज बस का पीछा कर बाइक सवारों ने किया पथराव, चालक से मारपीट कर फरार सोनभद्र. बीना में रोडवेज बस का पीछा कर बाइक सवारों ने किया पथराव, चालक से मारपीट कर फरार
  • चोपन. मंत्री ने छठ महापर्व को लेकर चोपन और ओबरा के घाटों पर तैयारियों का लिया जायजा चोपन. मंत्री ने छठ महापर्व को लेकर चोपन और ओबरा के घाटों पर तैयारियों का लिया जायजा
  • चोपन. चालान के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुआ ट्रक मालिक, चोपन पुलिस ने खाते में वापस कराए एक लाख रुपये चोपन. चालान के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुआ ट्रक मालिक, चोपन पुलिस ने खाते में वापस कराए एक लाख रुपये
  • सोनभद्र. 86 धान क्रय केंद्र संचालित, 1.25 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित सोनभद्र. 86 धान क्रय केंद्र संचालित, 1.25 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement