• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बीना में रोडवेज बस का पीछा कर बाइक सवारों ने किया पथराव, चालक से मारपीट कर फरार

JK Gupta by JK Gupta
November 14, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0…..


Sonbhadra। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के जवाहर नगर मोड़ के पास शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार तीन युवकों ने रोडवेज बस को निशाना बनाते हुए पथराव कर दिया। आरोप है कि युवकों ने बस चालक के साथ मारपीट भी की और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस अनपरा क्षेत्र के डिबुलगंज से गुजर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने बस को ओवरटेक कर चालक के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद युवक बस का पीछा करते हुए बीना क्षेत्र के जवाहर नगर मोड़ तक पहुंच गए। यहां उन्होंने बस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी और चालक के साथ मारपीट करने के बाद गांव की ओर जाने वाले रास्ते से भाग निकले।

घटना से आक्रोशित चालक ने बस को जवाहर नगर मोड़ पर ही खड़ा कर दिया और डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

बस बीच सड़क पर खड़ी होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, सार्वजनिक परिवहन की बस पर इस तरह हमला किए जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस संबंध में एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Views: 21
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चोपन. मंत्री ने छठ महापर्व को लेकर चोपन और ओबरा के घाटों पर तैयारियों का लिया जायजा

Next Post

दुद्धी. एएसपी नक्सल ने किया प्राचीन शिवाजी तालाब छठ घाट का निरीक्षण, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और तैराकों की तैनाती के निर्देश

Next Post

दुद्धी. एएसपी नक्सल ने किया प्राचीन शिवाजी तालाब छठ घाट का निरीक्षण, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और तैराकों की तैनाती के निर्देश

Related Posts

  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज के दो अस्पतालों की फार्मेसी में औषधि विभाग का छापा, चार दवाओं के नमूने लिए सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज के दो अस्पतालों की फार्मेसी में औषधि विभाग का छापा, चार दवाओं के नमूने लिए
  • दुद्धी. एएसपी नक्सल ने किया प्राचीन शिवाजी तालाब छठ घाट का निरीक्षण, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और तैराकों की तैनाती के निर्देश दुद्धी. एएसपी नक्सल ने किया प्राचीन शिवाजी तालाब छठ घाट का निरीक्षण, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और तैराकों की तैनाती के निर्देश
  • चोपन. मंत्री ने छठ महापर्व को लेकर चोपन और ओबरा के घाटों पर तैयारियों का लिया जायजा चोपन. मंत्री ने छठ महापर्व को लेकर चोपन और ओबरा के घाटों पर तैयारियों का लिया जायजा
  • चोपन. चालान के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुआ ट्रक मालिक, चोपन पुलिस ने खाते में वापस कराए एक लाख रुपये चोपन. चालान के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुआ ट्रक मालिक, चोपन पुलिस ने खाते में वापस कराए एक लाख रुपये
  • सोनभद्र. 86 धान क्रय केंद्र संचालित, 1.25 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित सोनभद्र. 86 धान क्रय केंद्र संचालित, 1.25 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement