संवाददाता@विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के वीरकला गांव में सोमवार को दोपहर पागल कुत्ते ने हमला कर एक ही परिवार के सात बच्चों को काटकर घायल कर दिया। बच्चों की जांच के बाद चीफ फार्मासिस्ट राजीव कुमार सिंह ने सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का इंजेक्शन लगाया।

साथ ही आवश्यक उपचार किया। कुत्ते के हमले में घायल बच्चों में वंदना (14) और अर्पिता (10) पुत्री नंदकिशोर पाल, प्रीति (15), प्रतिमा (12), प्रिया (8) और प्रिंस (9) पुत्र-पुत्री संजय पाल तथा नेव्या (3) पुत्री रामकेश पाल शामिल हैं। सभी बच्चे वीरकला गांव के निवासी हैं।

एक ही परिवार के सात बच्चों को कुत्ते के काटने की घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में घूम रहे आवारा और आक्रामक कुत्तों से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।