• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया बीएचयू के डॉ. बाला लखेन्द्र की पुस्तक ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का लोकार्पण

JK Gupta by JK Gupta
October 31, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव….


भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत आयोजित युवा संगम कार्यक्रम के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के वरिष्ठ उपाचार्य डॉ. बाला लखेन्द्र द्वारा लिखित पुस्तक ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व विशेष अधिकारी प्रो. अंशुमाली शर्मा, आईआईटी पलक्कड़, केरल के प्रो. गोपी कृष्ण रेड्डी, प्रो. सौम्य मुखर्जी तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव डॉ. अशोक कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पुस्तक के लेखक डॉ. बाला लखेन्द्र ने बताया कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ में इस विषय के विभिन्न आयामों को कुल 15 अध्यायों में समाहित किया गया है। पुस्तक में भारत की सांस्कृतिक विविधता, रीति-रिवाज, खान-पान, वेशभूषा, आभूषण, परंपराओं, पर्व-त्योहारों सहित देश की विविध सांस्कृतिक विशेषताओं पर आलेख शामिल किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य देश की विविध संस्कृतियों को समझने और उनके बीच आपसी जुड़ाव, संवाद तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना के अनुरूप यह पुस्तक देश की सांस्कृतिक विविधता में निहित एकता को रेखांकित करती है।

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. सरदार पटेल के योगदान को किया याद, चित्र पर अर्पित किए पुष्प

Next Post

डाला. डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, दो घायल

Next Post

डाला. डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, दो घायल

Related Posts

  • सोनभद्र. अपना दल एस के जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, वक्ताओं ने लौह पुरुष के योगदान को किया याद
  • दुद्धी. साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच ने दर्जनों प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित
  • डाला. संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता मिला, परिवार में मचा कोहराम
  • सोनभद्र. चाचा नेहरू पार्क में 251 दीप जलाकर मनाई गई सरदार पटेल की जयंती
  • सोनभद्र. गंगा उत्सव पर सोनभद्र में होंगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement