मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

सोनभद्र जनपद मे शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावांजलि दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक एकता और किसानों के अधिकारों के संघर्ष को समर्पित रहा।

बारडोली और खेड़ा सत्याग्रह के माध्यम से उन्होंने किसानों को संगठित कर अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया। स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत आधार दिया।

जिला संगठन महासचिव धीरज चौबे ने कहा कि सरदार पटेल के किसान हितों और राष्ट्र की एकता के लिए किए गए कार्य सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव रामदेव चौहान ने किया। इस अवसर पर विजय कुमार भारती, मनदीप सिंह, अनुज त्रिपाठी, प्रदीप त्रिपाठी, ओमप्रकाश पटेल, मो. आमीन, नागेश्वर आदिवासी

सुनील सिंह पटेल, गंगेश्वर पटेल, काशीनाथ देव पांडेय, बुधनी देवी, जितेंद्र चौबे, विवेक चतुर्वेदी, सूरज चौबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विकास पांडेय ने दी।