Last Updated:
Blue Drum Murder Case Judgement: मेरठ में सौरभ हत्याकांड को लेकर आज कोर्ट साहिल और मुस्कान रस्तोगी को सजा सुनाएगी. फैसले से पहले सौरभ की मां ने न्यूज-18 से बातचीत की. उन्होंने मुस्कान और साहिल के फांसी की मांग की है.
सौरभ राजपूत की मां.
मेरठ: नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड को लेकर आज यानी 14 अक्टूवर को फैसला आएगा. फैसले आने से पहले सौरभ की मां रेणू देवी ने न्यूज 18 से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि अब मुस्कान और साहिल का वक्त आ गया है यमराज से मिलने का. मुस्कान को नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी. सौरभ की मां का कहना है कि ऐसे लोगों को चौराहे पर खड़ा करके गोली मार देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि नवरात्र का व्रत रख रही हूं. माता रानी ऐसे पापियों का संहार करेंगी. मेरे बेटे के साथ कातिलाना बेवफाई मुस्कान ने की है.
उन्होंने आगे कहा कि मेरे बेटे को मुस्कान ने गठरी बना दिया. रस्तोगी परिवार मेरे लाल को खा गया. इतना बोलते ही वह फूट फूट कर रो पड़ी. मुस्कान की मां का कहना है कि सजा के एलान के बाद दोनों को अलग-अलग प्रदेशों की जेल में रखना चाहिए. मुस्कान सिम्पैथी पाने के लिए अपनी बेटी से मिलने का नाटक कर रही है. बच्ची से क्या मिलना अब मुस्कान और साहिल को यमराज से मिलने का वक्त आ गया है.
मां ने क्या कहा?
मां रेणू देवी ने कहा कि सौरभ की बच्ची की भी बद्दुआ मुस्कान और साहिल को मिलेगी. मुस्कान और साहिल को सज़ा ए मौत हो… फांसी हो. उनका कहना है कि तीन मार्च को सौरभ से आखिरी बार बात हुई थी. उस वक्त उनका लाल कहकर गया था कि आउंगा, लेकिन आज तक नहीं आया. वहीं सौरभ की मां का कहना है कि मुस्कान के दूसरे बच्चे का डीएनए टेस्ट अब हम नहीं कराएंगे. दूसरा बच्चा साहिल और मुस्कान का ही है.
भाई बोला- परिवार कभी थाने में नहीं गया था
वहीं सौरभ के भाई राहुल ने कहा कि परिवार कभी थाने भी नहीं गया था और अब 18-19 महीने से कोर्ट के चक्कर लगा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि अगर फांसी की सजा नहीं मिलेगी तो हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. इस मामले का फैसला देश में एक नज़ीर बनेगा.
सौरभ अपनी बेटी को लंदन पढ़ाना चाहता था
राहुल ने कहा कि सौरभ अपनी बेटी को लंदन में पढ़ाना चाहता था लेकिन उसे मुस्कान ने गठरी में तब्दील कर दिया. वहीं मुस्कान के माता-पिता ने चुप्पी साध रखी है. वो इस बारे में सिर्फ हाथ जोड़कर कुछ न कहने की बात ही कहते नजर आते हैं.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

