• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘प्रेम कीटाणु’ के बाद साउथ सिनेमा में धमाका करने को तैयार आफिया सैयद, ‘एलियास रुक्मिणी’ से रखेंगी कदम

Admin by Admin
October 14, 2026
in मनोरंजन
0
‘प्रेम कीटाणु’ के बाद साउथ सिनेमा में धमाका करने को तैयार आफिया सैयद, ‘एलियास रुक्मिणी’ से रखेंगी कदम


Last Updated:October 14, 2026, 00:03 IST

एक्ट्रेस आफिया सैयद ने फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ से डेब्यू किया है, जिसमें उनके काम की बड़ी तारीफ हो रही है. वे अब तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने को तैयार है. फिल्म का नाम है- ‘एलियास रुक्मिणी’, जिसमें वे एक्टर नितिन के साथ दिखाई देंगी. फिल्म को एक्टर नानी अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बना रहे हैं. फिल्म इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'प्रेम कीटाणु' के बाद साउथ सिनेमा में धमाका करने को तैयार आफिया सैयदZoom

आफिया सैयद ने ‘प्रेम कीटाणु’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है. (फोटो साभार: IMDb/IANS)

नई दिल्ली: एक्ट्रेस आफिया सैयद ने हाल में ‘प्रेम कीटाणु’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. इस रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म में सुहानी का किरदार निभाने के बाद आफिया एक और चुनौती के लिए तैयार हैं. वह जल्द ही ‘एलियास रुक्मिणी’ से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं, जिसमें वह नितिन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. टॉलीवुड में कदम रखने को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि ‘एलियास रुक्मिणी’ के साथ तेलुगु में डेब्यू करना किसी सपने जैसा लग रहा है. मुरली सर एक बेहतरीन विजनरी हैं. वह और ‘युनानिमस प्रोडक्शंस’ की टीम सच में कुछ बहुत खास बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं.

‘एलियास रुक्मिणी’ को ‘नेचुरल स्टार’ नानी अपने प्रोडक्शन हाउस ‘युनानिमस प्रोडक्शंस’ के तहत प्रोड्यूस करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि निथिन के साथ काम करना और नानी सर का प्रोड्यूसर होना, सच में बहुत बड़े सम्मान की बात है. हम इस फिल्म को पूरे दिल से बना रहे हैं और 4 दिसंबर को इसे दुनिया के सामने लाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नानी और दीप्ति गंटा द्वारा प्रोड्यूस की गई और मुरलीकांत देवसोथ द्वारा निर्देशित यह तेलुगु ड्रामा फिल्म 4 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है.

रवीना टंडन ने की आफिया सैयद की तारीफ
एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल में ‘प्रेम कीटाणु’ के साथ इंडस्ट्री में कदम रखने पर आफिया सैयद की तारीफ की और खुद को ‘सबसे गर्व करने वाली मौसी’ बताया. आफिया के समर्पण की तारीफ करते हुए रवीना ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि बधाई हो आफिया, ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद और तुम्हारी दिल की हर इच्छा पूरी हो. मैंने तुम्हें अपने गोल के लिए पूरी लगन से मेहनत करते देखा है. रास्ते में रुकावटें आईं, लेकिन तुमने कभी अपना फोकस नहीं खोया. अकेले, मजबूती से डटी रहीं.

रवीना टंडन ने जताया गर्व
रवीना टंडन ने कहा कि जीत की मंजिल तक पहुंचने के उस एक मौके के लिए हर मुश्किल का सामना किया. आज तुम्हें स्क्रीन पर पूरे जलवे के साथ देखकर मुझे सबसे ज्यादा गर्व हो रहा है. ढेर सारा प्यार बेटा और ईश्वर तुम पर अपनी आशीर्वाद बनाए रखें. हमारे ढेर सारे प्यार के साथ फिल्मों की दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, तुम यहां छा जाने के लिए आई हो.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 14, 2026, 00:03 IST





Source link

Views: 4
Post image
Previous Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों की लव लाइफ होगी खुशनुमा, बिजनेस में भी बनेंगे नए काम, बस इन बातों का रखें ध्यान

Next Post

नीले ड्रम वाले मुस्कान-साहिल केस में फैसला आज, सौरभ राजपूत की मां ने पहले ही क्या कह दिया?

Next Post
नीले ड्रम वाले मुस्कान-साहिल केस में फैसला आज, सौरभ राजपूत की मां ने पहले ही क्या कह दिया?

नीले ड्रम वाले मुस्कान-साहिल केस में फैसला आज, सौरभ राजपूत की मां ने पहले ही क्या कह दिया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement