• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कभी खूब रिजेक्ट होता था ये सुपरस्टार, एक्ट्रेस भी साथ काम करने से करती थीं परहेज, जीनत अमान ने चमका दिया करियर

Admin by Admin
October 14, 2026
in मनोरंजन
0
कभी खूब रिजेक्ट होता था ये सुपरस्टार, एक्ट्रेस भी साथ काम करने से करती थीं परहेज, जीनत अमान ने चमका दिया करियर


Last Updated:October 13, 2026, 23:47 IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है, लेकिन उनका यह सफर आसान नहीं था. एक वक्त ऐसा भी था, जब लोग उन्हें बड़ा हीरो मानने के लिए तैयार नहीं थे और कई एक्ट्रेसेस उनके साथ काम करने से पीछे हट जाती थीं. ऐसे मुश्किल दौर में जीनत अमान ने मिथुन पर भरोसा जताया और उनके साथ फिल्म करने के लिए हामी भरी. मिथुन आज भी जीनत अमान के इस साथ को नहीं भूले हैं और उन्हें अपने करियर में अहम भूमिका निभाने का श्रेय देते हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

कभी खूब रिजेक्ट हुआ था ये सुपरस्टार, फिर जीनत अमान ने साथ काम कर बनाया स्टारZoom

जीनत बनी थीं स्टार के लिए मसीहा

नई दिल्ली. बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना हर एक्टर के लिए आसान नहीं होता. कुछ एक्टर्स को पहचान जल्दी मिल जाती है, तो कुछ को सालों तक खुद को साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है.इंडस्ट्री ने शुरू में उन्हें बड़ा स्टार भी मानने से इनकार कर दिया था. एक्ट्रेस भी उनके साथ काम करने से पीछे हट जाती थीं. ऐसे समय में जीनत अमान ने मिथुन पर भरोसा दिखाया. एक्टर ने साल 2023 में एक रियलिटी शो के दौरान इस पुराने किस्से को याद किया था और बताया था कि वह आज भी जीनत अमान के उस फैसले के लिए उनके आभारी हैं.

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. लेकिन करियर की शुरुआत में उन्होंने काफी संघर्ष किया है. मेकर्स उन्हें काम तक देने से कतराते थे. न उन्हें काम मिलता था. जीनत अमान ने उनके साथ काम करके मेकर्स की उनकी ओर ध्यान खींचा और उनके करियर को चमकाने में मदद की थी. ये खुलासा मिथुन ने खुद किया था.

जब मिथुन को लेकर उठते थे सवाल

मिथुन चक्रवर्ती ने ‘सा रे गा मा पा’ के मंच पर अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि उस वक्त कई लोग उन्हें छोटा कलाकार समझते थे और उनके हीरो बनने की संभावना पर सवाल उठाते थे. मिथुन के मुताबिक, उनके बारे में ऐसी बातें कही जाती थीं, जिन्हें याद करना भी उन्हें अच्छा नहीं लगता. उन्होंने बताया था कि लोग पूछते थे कि आखिर उन्हें हीरो कौन बनाएगा और क्या वह कभी बड़े स्टार बन भी पाएंगे. एक्टर ने यह भी कहा था कि उन बातों को दोबारा याद करने पर उन्हें आज भी दुख होता है.उस समय मिथुन लगातार अपनी पहचान बनाने में जुटे थे. वह बी-ग्रेड फिल्मों से आगे निकलकर बड़े बजट की फिल्मों में काम करना चाहते थे, लेकिन उन्हें मनचाहे मौके नहीं मिल रहे थे. अभिनय करने की चाह और आगे बढ़ने का हौसला होने के बावजूद उनके लिए रास्ता आसान नहीं था.

1 फिल्म से रातोंरात बनी स्टार

फिल्म साइन होने के बाद भी बदल जाता था फैसला

मिथुन ने बताया था कि उनके संघर्ष के दिनों में कभी-कभी ऐसा भी होता था कि किसी फिल्म की घोषणा हो जाती, लेकिन बाद में हीरोइन उनके साथ काम करने से इनकार कर देती थी. इसकी वजह सिर्फ फिल्म या किरदार नहीं, बल्कि इंडस्ट्री में मौजूद कुछ लोगों की सोच भी हो सकती थी. एक्टर को लगता था कि उस समय कुछ बड़े कलाकारों को उनके भविष्य में सफल होने की आशंका थी. ऐसे में अभिनेत्रियों पर दबाव डाले जाने की संभावना भी थी. उन्हें कथित तौर पर यह चेतावनी दी जाती थी कि अगर उन्होंने मिथुन के साथ फिल्म की, तो दूसरे स्थापित कलाकार उनके साथ काम नहीं करेंगे. इस तरह मिथुन के लिए हर नई फिल्म तक पहुंचना अपने आप में एक चुनौती बन जाता था. वह लगातार मौके तलाश रहे थे, लेकिन कई बार परिस्थितियां उनके पक्ष में नहीं होती थीं. इसी वजह से उनका शुरुआती सफर काफी मुश्किलों भरा रहा.

जीनत अमान ने दिखाई हिम्मत

जब कई लोग मिथुन को लेकर आश्वस्त नहीं थे, तब जीनत अमान ने उनके साथ काम करने का फैसला किया. मिथुन ने बताया था कि जीनत ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि वह काफी अच्छे दिखते हैं और वह उनके साथ फिल्म करने के लिए तैयार हैं. उस वक्त जीनत अमान हिंदी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्रियों में शामिल थीं. ऐसे में उनका मिथुन के साथ काम करने के लिए राजी होना एक्टर के लिए काफी अहम साबित हुआ. मिथुन का मानना था कि जीनत के इस फैसले के बाद दूसरी अभिनेत्रियों का नजरिया भी बदलने लगा और उन्हें फिल्मों में काम करने के ज्यादा मौके मिलने लगे.मिथुन के लिए जीनत का यह साथ इसलिए भी मायने रखता था, क्योंकि उस दौर में उन्हें अपने हुनर पर भरोसा करने वाले लोगों की जरूरत थी. जहां दूसरे लोग उनके भविष्य को लेकर संदेह कर रहे थे, वहीं जीनत ने उन्हें एक मौका देने का फैसला किया. एक्टर आज भी इसे अपने करियर का अहम मोड़ मानते हैं.

‘तकदीर’ ने दिलाई बड़ी पहचान

मिथुन चक्रवर्ती ने बताया था कि फिल्म ‘तकदीर’ की रिलीज उनके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई. इस फिल्म के बाद उन्हें इंडस्ट्री में एक बड़े कलाकार के तौर पर पहचान मिलने लगी. उन्होंने अपने सफर में जीनत अमान के योगदान को भी खास माना और कहा कि उनके समर्थन ने आगे बढ़ने में मदद की. जीनत के प्रति अपना आभार जाहिर करते हुए मिथुन ने कहा था कि वह जिंदगी भर उनके शुक्रगुजार रहेंगे. उन्होंने जीनत अमान को प्रणाम करते हुए कहा कि उन्हें जो मुकाम हासिल करने में मदद मिली, उसमें जीनत के भरोसे का अहम योगदान रहा.मिथुन की यह बात उनके करियर के उस दौर की याद दिलाती है, जब उन्हें सफलता मिलने से पहले कई तरह की मुश्किलों से गुजरना पड़ा था. आज वह इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम हैं, लेकिन अपने संघर्ष के दिनों को भूले नहीं हैं. जीनत अमान ने जब उनका साथ दिया था, तब शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि उनका यह फैसला मिथुन के लिए कितनी बड़ी प्रेरणा बन जाएगा.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 13, 2026, 23:47 IST





Source link

Views: 3
Post image
Previous Post

नीले ड्रम वाले मुस्कान-साहिल केस में फैसला आज, सौरभ राजपूत की मां ने पहले ही क्या कह दिया?

Next Post

30 लाख दीया… 64 लाख बातियां और 96 हजार लीटर तेल, क्यों पहले से खास है इस बार अयोध्या की दिवाली?

Next Post
30 लाख दीया… 64 लाख बातियां और 96 हजार लीटर तेल, क्यों पहले से खास है इस बार अयोध्या की दिवाली?

30 लाख दीया... 64 लाख बातियां और 96 हजार लीटर तेल, क्यों पहले से खास है इस बार अयोध्या की दिवाली?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement