Last Updated:
बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्म ‘खोसला का घोसला’ के सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं. लेकिन अब फैंस को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. अनुपम खेर, बोमन ईरानी और रवि किशन स्टारर ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट में बदलाव आया है. पहले ये फिल्म अगस्त 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.
फिल्म में होने वाला है ये खास (फोटो साभार: @tseries.official)
नई दिल्ली. बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म ‘खोसला का घोसला’ के सीक्वल को लेकर अब बड़ा अपडेट आया है. मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है. अब फैंस को ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है. अनुपम खेर, बोमन ईरानी और रवि किशन जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने पोस्ट शेयर की है.
पहले ये फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब ये मच अवेटेड फिल्म 5 मार्च 2027 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. मेकर्स ने नया पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है. 20 साल बाद लौट रहे सीक्वल में पुराने कलाकारों के साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं. आइए जानते हैं फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ के बारे में और भी बहुत कुछ.
‘खोसला का घोसला 2’ की नई रिलीज डेट
साल 2006 में आई अनुपम खेर की फिल्म ‘खोसला का घोसला’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म की कॉमेडी को तो लोग अब तक नहीं भूल पाए हैं. फिल्म की कहानी असली हीरो है. वहीं किरदारों ने तो लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी. अब तकरीबन 20 साल फिल्म का सीक्वल आने वाला है. इसे लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया था. अब फिल्म की नई रिलीज डेट आ गई है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘डील पक्की! खोसला परिवार 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है.
पोस्ट देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
(फोटो साभार: @tseries.official)
अनुपम खेर-बोमन ईरानी और रवि किशन की दिखेगी तिगड़ी
पहले ये फिल्म 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी. फिर फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई और अब इसे मार्च 2027 में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में एक बार फिर से अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, परवीन डबास, तारा शर्मा और किरण जुनेजा जैसे दमदार एक्टर्स अपने किरदारों में जान फूंकते नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में रवि किशन, दिव्या खोसला, निशांत वर्मा, कंगना बरुआ नांगिया और दानिश इकबाल भी नजर आने वाले हैं. फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हिरेमठ और राज हिरेमठ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.
बता दें कि इस बार खास ये भी है कि फिल्म में कुछ जाने-पहचाने कलाकार फिर से अपनी भूमिकाओं के साथ दर्शकों के सामने आएंगे. ऐसे में नई कहानी इस बार क्या लेकर आ रही है, दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा. अनुपम खेर भी ‘खोसला का घोसला 2’ को लेकर अपनी खुशी जाहिर कर चुके हैं.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
