• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. टीवीएस एजेंसी के मालिक के अपहरण का प्रयास, जांच में ड्यूटी पुलिस

JK Gupta by JK Gupta
October 13, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी……


ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पीजी कालेज-शारदा मंदिर मार्ग स्थित टीवीएस शोरूम संचालक रोहित कुमार के अपहरण का प्रयास हुआ।घटना बीते सोमवार की देर शाम की बताई जाई रही है।शोरूम बंद कर घर लौट रहे रोहित को कार सवार कुछ लोगों ने पहले बिल्ली पोखरे के पास मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मारी और फिर विरोध करने पर खुद को क्राइम ब्रांच का सदस्य बताते हुए थाना ले जाने के नाम पर जबरन कार में बैठा लिया।

इसके बाद बदमाश उसे लेकर नगर से बाहर की ओर जाने लगे।इस दौरान रोहित ने हिम्मत दिखाते हुए लगातार उनके चंगुल से निकलने का प्रयास किया।रोहित का आरोप है कि बदमाशों ने पिस्टल की मुठिया से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। विरोध से परेशान होकर बदमाश उसे बिल्ली चढ़ाई के पास कार से नीचे फेंककर फरार हो गए।घटना से नगर में दहशत का माहौल व्याप्त है।

पीड़ित का डिग्री कालेज-शारदा मंदिर मार्ग पर स्थित टीवीएस शोरूम है।वह वहीं से लौट रहा था। बिल्ली पोखरा के पास पहुंचा ही था कि कार सवार कुछ लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मारा, फिर अपहरण का प्रयास किया।पीड़ित रोहित कुमार के मुताबिक कार में जबरन बैठाए जाने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और बदमाशों के चंगुल से निकलने के लिए संघर्ष करते रहे।उन्होंने कई बार चलती कार का स्टेयरिंग घुमाने के साथ हैंडब्रेक लगाने का प्रयास किया।

इससे कार सवार लोग परेशान हो गए और उस पर हमला किया।घटना के बाद रोहित ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया।पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों के पास पिस्टल भी थी।देर शाम हुई इस वारदात में अपहरण की कोशिश और हथियार के इस्तेमाल के आरोपों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने देर रात पीड़ित का मेडिकल कराने के बाद अज्ञात पांच बदमाशों के खिलाफ अपहरण की कोशिश और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Views: 12
Post image
Previous Post

‘आधी रात को क्यों हुआ अंतिम संस्कार?’ नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री दत्ता ने उठाए सवाल- बॉडी क्यों नहीं दिखाई?

Next Post

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी कौन-कौन आएगा, गेस्ट लिस्ट में एक ऐसा नाम जो फंक्शन में लगा देगा चार चांद

Next Post
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी कौन-कौन आएगा, गेस्ट लिस्ट में एक ऐसा नाम जो फंक्शन में लगा देगा चार चांद

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी कौन-कौन आएगा, गेस्ट लिस्ट में एक ऐसा नाम जो फंक्शन में लगा देगा चार चांद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement