• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘आधी रात को क्यों हुआ अंतिम संस्कार?’ नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री दत्ता ने उठाए सवाल- बॉडी क्यों नहीं दिखाई?

Admin by Admin
October 13, 2026
in मनोरंजन
0
‘आधी रात को क्यों हुआ अंतिम संस्कार?’ नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री दत्ता ने उठाए सवाल- बॉडी क्यों नहीं दिखाई?

[ad_1]

Last Updated:October 13, 2026, 19:59 IST

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन और आधी रात को हुए अंतिम संस्कार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा कि बॉलीवुड और मीडिया ने उनका शव क्यों नहीं देखा और प्रेयर मीट क्यों नहीं हुई.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'आधी रात को क्यों हुआ अंतिम संस्कार?' नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री दत्ताZoom

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर नाना पाटेकर के निधन के बाद से चर्चा में हैं. उन्होंने एक्टर के निधन के बाद उन्हें ईविल डेड कहा था. अब एक नया बयान दिया है. जहां उन्होंने कहा कि आखिर बॉलीवुड ने उनका शव क्यों नहीं देखा. क्यों कोई अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ.

सोमवार को तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम लाइव किया. जहां एक्ट्रेस ने सवाल किया कि क्या नाना के परिवार ने उनकी बॉडी को ठीक से देखा था और उनका अंतिम संस्कार आधी रात में क्यों किया गया. बता दें 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर का गोवा के घर में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था. उसी दिन उनका अंतिम संस्कार उनके पुणे स्थित फार्महाउस में हुआ.

क्यों नहीं देखा किसी ने शव?
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन के बाद अब नया मोड़ दे दिया है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘आखिर बॉलीवुड और मीडिया से किसी ने भी नाना पाटेकर का शव नहीं देखा. आखिर इतनी जल्दबाजी क्यों थी. आधी रात को ही जल्दी से अंतिम संस्कार भी किया?’ इस दौरान उन्होंने ये भी सवाल किया कि नाना पाटेकर महान इंसान थे तो प्रेयर मीट क्यों नहीं हुई.

तनुश्री दत्ता ने कहा कि हिंदू परंपरा में शव के अंतिम दर्शन किए जाते हैं. शव को छुआ जाता है. उनके आगे झुकते हैं और सब कुछ अपनी आंखों से देखते हैं. वह इतने महान और लीजेंड थे. प्रेयर मीट क्यों नहीं हुई. होनी चाहिए थी ताकि बॉलीवुड सितारे और मीडिया वाले आते. सब शव देखते और श्रद्धांजलि देते. एक्ट्रेस ने आगे कहा:

हिंदुओं में आमतौर पर सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है. तो आधी रात को दाह संस्कार क्यों किया गया? इतनी जल्दी क्या थी? रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार क्यों किया गया?

चेहरा क्यों ढका था
तनुश्री दत्ता ने कहा कि क्या परिवार ने सब ठीक से देखा था? आखिर किसका अंतिम संस्कार किया? चेहरा भी ढका हुआ था. एक्ट्रेस ने ये भी हाइलाइट किया कि अस्पताल ले जाते समय की कोई फोटो या वीडियो भी रिकॉर्ड नहीं की गई थी. उनका कहना है कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ था तो खूब वीडियो और फोटो सामने आए थे. लेकिन नाना पाटेकर के मामले में ऐसा क्यों नहीं हुआ.

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

First Published :

October 13, 2026, 19:59 IST



[ad_2]

Source link

Views: 32
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

गाजियाबाद में कफ सिरप Wiscorex की 50000 शीशियां क्‍यों पकड़ी गईं? कहीं केमिस्‍ट से आपने तो नहीं खरीदी थी

Next Post

ओबरा. टीवीएस एजेंसी के मालिक के अपहरण का प्रयास, जांच में ड्यूटी पुलिस

Next Post

ओबरा. टीवीएस एजेंसी के मालिक के अपहरण का प्रयास, जांच में ड्यूटी पुलिस

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement