• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

गाजियाबाद में कफ सिरप Wiscorex की 50000 शीशियां क्‍यों पकड़ी गईं? कहीं केमिस्‍ट से आपने तो नहीं खरीदी थी

Admin by Admin
October 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
गाजियाबाद में कफ सिरप Wiscorex की 50000 शीशियां क्‍यों पकड़ी गईं? कहीं केमिस्‍ट से आपने तो नहीं खरीदी थी


Last Updated:October 13, 2026, 19:47 IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप (Wiscorex) की 310 अवैध पेटी जब्त कर ली है. बरामद की गई कफ सिरप की अनुमानित कीमत लगभग 85,80,800 रुपये बताई जा रही है. आइए जानते हैं कि पुलिस ने आखिर ये एक्शन क्यों लिया.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

गाजियाबाद में कफ सिरप Wiscorex की 50000 शीशियां क्‍यों पकड़ी गईं?Zoom

गाजियाबाद कफ सिरप सीज

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस को नशीली दवाओं की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक बड़ी सफलता मिली है. स्वाट टीम, सर्विलांस टीम ट्रांस हिंडन जोन, औषधि विभाग और थाना साहिबाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से कोडीन युक्त कफ सिरप (Wiscorex) बेचने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान साहिबाबाद के शनि मंदिर वाली गली (कसाना क्रेन कम्पाउंड, यूपी बॉर्डर चौकी क्षेत्र) से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. अभियुक्तों के कब्जे और गोदाम से नशीली कोडीन युक्त सिरप की 310 अवैध पेटी, जिसमें कुल 49,600 बोतलें थीं, बरामद की गई हैं. बरामद की गई कफ सिरप की अनुमानित कीमत लगभग 85,80,800 रुपये बताई जा रही है.

हिमाचल से दिल्ली हो रही थी तस्करी
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान बीरेंद्र (उम्र 48 वर्ष, निवासी साहिबाबाद, गाजियाबाद), शिव शंकर कुमार (उम्र 29 वर्ष, मूल निवासी बांदा, बिहार) और राजेश कुमार तिवारी (उम्र 35 वर्ष, मूल निवासी धनबाद, झारखंड) के रूप में हुई है. पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि यह कफ सिरप हिमाचल प्रदेश स्थित ‘उक सिरप निर्माता कंपनी’ (ओरी हेल्थ केयर लिमिटेड, पोंटा साहिब) से जेवरन हेल्थ केयर, साउथ वेस्ट दिल्ली के नाम पर ट्रांसपोर्ट के जरिए मंगाया जाता था. मगर इसे दिल्ली न ले जाकर साहिबाबाद के गोदाम में अवैध रूप से स्टोर कर लिया जाता था.

बिहार भी होती थी तस्करी
जानकारी में ये भी बात निकलकर आई कि इसके बाद बिना मार्का के कार्टन में भरकर इसे बिहार भेजा जाता था, जिससे भारी मुनाफा कमाया जाता था. पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, जेवरन हेल्थ केयर कंपनी दिल्ली के मालिक पुरोहित गुप्ता उर्फ भोला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Location :

Ghaziabad,Uttar Pradesh

First Published :

October 13, 2026, 19:47 IST



Source link

Views: 6
Post image
Previous Post

शाहरुख खान ने शुरू की ‘KING’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग, सुपरस्टार के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा गिफ्ट?

Next Post

‘आधी रात को क्यों हुआ अंतिम संस्कार?’ नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री दत्ता ने उठाए सवाल- बॉडी क्यों नहीं दिखाई?

Next Post
‘आधी रात को क्यों हुआ अंतिम संस्कार?’ नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री दत्ता ने उठाए सवाल- बॉडी क्यों नहीं दिखाई?

'आधी रात को क्यों हुआ अंतिम संस्कार?' नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री दत्ता ने उठाए सवाल- बॉडी क्यों नहीं दिखाई?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement