• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रेलवे पुल पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई किशोरी, इलाज के दौरान मौत

JK Gupta by JK Gupta
October 13, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर की गई थी 17 वर्षीय सहिना खातून, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा


Sonbhadra। दुद्धी थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी सहिना खातून की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेढ़ा गांव निवासी मुराद अहमद की पुत्री सहिना खातून मंगलवार सुबह करीब पांच बजे घर से निकली थी। इसी दौरान ठेमा नदी स्थित रेलवे पुल पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद किशोरी के परिवार में शोक का माहौल है। हादसे की खबर से गांव में भी दुख की लहर दौड़ गई।

Views: 7
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Saurabh Murder Case | Blue Drum Case | Meerut News | UP: सौरभ के कातिलों को मिलेगी कल सजा, रोते हुए मां बोली

Next Post

Rajinikanth Bus Conductor: ‘मैं खुद को बस कंडक्टर मानता हूं’, कभी काटते थे बस का टिकट, आज 500 करोड़ के साम्राज्य के मालिक हैं रजनीकांत

Next Post
Rajinikanth Bus Conductor: ‘मैं खुद को बस कंडक्टर मानता हूं’, कभी काटते थे बस का टिकट, आज 500 करोड़ के साम्राज्य के मालिक हैं रजनीकांत

Rajinikanth Bus Conductor: 'मैं खुद को बस कंडक्टर मानता हूं', कभी काटते थे बस का टिकट, आज 500 करोड़ के साम्राज्य के मालिक हैं रजनीकांत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement