Last Updated:
Blue Drum Case : मुस्कान और साहिल ने जिस दरिंदगी से सौरभ राजपूत की हत्या की उसे कोई नहीं भुला सकता. सारे देश की नजर अब कल आने वाले फैसले पर अटकी हुई हैं. जहां हत्यारे पूजा-पाठ कर रहे हैं. वहीं परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं.
सौरभ की मां हत्यारों के लिए सजा मांगती हुईं.
मेरठ : आखिरकार वो घड़ी आ गई जिसका इंतजार सभी को है. नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड को लेकर 14 अक्टूबर को फैसला आएगा. जेल में मुस्कान और साहिल अब पूजा-पाठ कर रहे हैं. रामायण का पाठ कर खासतौर से मुस्कान मन्नत मांग रही है. इधर, परिवार वालों का कहना है कि अगर दोनों को फांसी की सजा नहीं हुई तो हाई कोर्ट-सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे.
यह है मामला
- 3 मार्च 2025 को मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में सौरभ राजपूत की हत्या की गई थी.
- हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उसे एक नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया गया था.
- पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को 19 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया था.
- कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद साहिल शुक्ला को आगरा सेंट्रल जेल और मुस्कान को लखनऊ नारी बंदी निकेतन भेजा जा रहा है.
- कल दोनों को सजा सुनाई जाएगी.
‘गुनाहों का एक-एक पल याद आ रहा’
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा का कहना है कि मुस्कान जेल में ईश्वर का ध्यान कर रही है. सुंदरकांड का पाठ कर रही है. वहीं साहिल भी प्रार्थना में लीन नजर आ रहा है. इन दोनों को अपने किए गुनाहों का एक-एक पल अब याद आ रहा है. मेरठ जिला कारागर में दोनों की रातों की नींद उड़ गई है. न दिन में चैन न रात में सुकुन जेल के अंदर मोहब्बत भरे गानों की फरमाइश करने वाली मुस्कान अब राम राम जप रही है. दोनों की बेचैनी को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने मनोवैज्ञानिकों से इनकी काउंसलिंग भी कराई है.
फांसी दी जाए: परिजन
इधर, सौरभ के परिजन दोनों को फांसी दी जाए ये गुहार लगातार लगा रहे हैं. सौरभ के भाई राहुल और मां रेणू देवी रो रोकर एक ही बात कह रहे हैं कि ऐसे कातिलों को सजा-ए-मौत मिलनी चाहिए. अगर सजा कड़ी नहीं मिली तो हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. वहीं, राहुल ने कहा कि फांसी मिलना ही सच्चा न्याय होगा. भाई को बेरहमी से मारा गया था, जिस दर्द से हम गुजरे है उन्हें भी गुजरना चाहिए. आए दिन ऐसी घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं कि पत्नियां पतियों को मार रही है. अगर फांसी मिल जाती है तो ये सिलसिला रुकेगा. मां अभी भी दो वक्त का ठीक से खाना नहीं खा पाती हैं. हमें उम्मीद है की न्याय मिलेगा. सौरभ की मां के आंखों के आंसू अभी भी अपने लाडले की बात करते भर आती हैं. मुस्कान और साहिल को क्या सजा मिलेगी इस पर देश की निगाहे हैं.
एक तरफ मुस्कान और साहिल के लिए सौरभ के परिजन सजा ए मौत फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं तो दूसरी तरफ मुस्कान के माता पिता मौन है. वो कुछ भी बोल नहीं रहे हैं. घर के बाहर नहीं आ रहे हैं. गौरतलब है कि मुस्कान और साहिल को बीते दिनों मेरठ कोर्ट ने दोषी करार दिया था. सजा की तारीख 14 अक्टूबर निर्धारित की है. सौरभ हत्याकांड को 19 माह से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन आज भी नीला ड्रम हत्याकांड यादकर ऐसे लगता है मानों कल की ही बात हो.
About the Author

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …
और पढ़ें
