Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे का मानना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कलाकारों के लिए नए मौके खोले हैं. अब कलाकारों को अलग-अलग तरह की कहानियों का हिस्सा बनने और अपनी एक्टिंग के नए रंग दिखाने का मौका मिल रहा है. सोनाली ने बताया कि 1990 के दशक में फिल्मों को हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया जाता था, लेकिन ओटीटी और मल्टीप्लेक्स के आने से यह तस्वीर बदल गई है. एक्ट्रेस के मुताबिक, आज फिल्ममेकर्स के पास नए विषयों पर कहानियां बनाने और कलाकारों के पास अलग-अलग किरदार निभाने की ज्यादा आजादी है.
सोनाली ने बदलावों पर की बात
नई दिल्ली. सिनेमा की दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे का मानना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कलाकारों के लिए नए रास्ते खोल दिए हैं. अब उन्हें अलग-अलग तरह की कहानियों का हिस्सा बनने और अपने अभिनय के नए पहलुओं को दिखाने का मौका मिल रहा है. सोनाली के मुताबिक, पहले मुख्यधारा के सिनेमा में फिल्में बनाते समय हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखना पड़ता था. लेकिन अब ओटीटी और मल्टीप्लेक्स के आने से फिल्ममेकर्स के पास अलग-अलग विषयों पर कहानियां बनाने की ज्यादा आजादी है.
सोनाली बेंद्रे ने प्राइम वीडियो की सीरीज ‘राख’ में एक ऐसी मां का किरदार निभाया है, जो अपने बच्चे को खोने के दर्द से गुजर रही है. इस सीरीज की कहानी 1970 के दशक में हुए रंगा-बिल्ला मामले से प्रेरित थी. अपने इस किरदार के जरिए सोनाली ने एक बार फिर अभिनय के अलग अंदाज को पेश किया.
ओटीटी ने बदली कहानियां सुनाने की दुनिया
सोनाली बेंद्रे ने पीटीआई-भाषा को दिए इंटरव्यू में सोनाली ने कहा कि हर चीज का अपना समय होता है. ओटीटी और मल्टीप्लेक्स के आने से अब अलग-अलग तरह की कहानियां बनाने के मौके बढ़ गए हैं. उन्होंने बताया कि 1990 के दशक में मुख्यधारा की फिल्मों में एक खास तरह का फॉर्मेट अपनाना पड़ता था, क्योंकि फिल्म बनाने वालों को समाज के हर वर्ग के दर्शकों की पसंद का ध्यान रखना होता था. उस दौर में फिल्मों से जुड़ी व्यावसायिक मजबूरियां भी अलग थीं.
अब कलाकारों को मिल रहे हैं अलग-अलग किरदार
सोनाली ने आगे कहा कि मल्टीप्लेक्स के आने के बाद फिल्मों को लेकर सोच बदली है. अब किसी खास दर्शक वर्ग को ध्यान में रखकर भी फिल्में बनाई जा सकती हैं. इससे फिल्ममेकर्स को अलग-अलग विषयों पर काम करने और नई तरह की कहानियां दर्शकों तक पहुंचाने का मौका मिला है.उनके मुताबिक, जब कहानियों में विविधता आती है, तो कलाकारों को भी अलग-अलग तरह के किरदार निभाने का अवसर मिलता है. सोनाली का मानना है कि आज के दौर में कलाकारों के पास अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पहले से कहीं ज्यादा मौके हैं.
‘द ब्रोकन न्यूज’ से किया था ओटीटी डेब्यू
सोनाली बेंद्रे ने साल 2022 में सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था. इस सीरीज में उन्होंने अमीना कुरैशी का किरदार निभाया था, जो एक मजबूत इरादों वाली और अपने सिद्धांतों पर चलने वाली महिला है. उनके इस काम को भी काफी सराहना मिली थी. फिलहाल सोनाली रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ की मेजबानी करती नजर आ रही हैं. यह शो कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें

