Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 13 October 2026 : आज नौकरी में प्रतिस्पर्धा के बीच मेष राशि वालों की कार्यक्षमता सामने आएगी. सीनियर से बहस न करें. लाभ के मौके बनेंगे. आज शुभ समय अभिजित मुहूर्त 11:22 मिनट से लेकर 12:09 मिनट तक रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज आपको स्वास्थ्य संबधित दिक्कतें होंगी. तनाव, पेट और पाचन पर ध्यान दें. आज जीवनसाथी के साथ संवाद बेहतर रहेगा. पुरानी नाराजगी दूर करने का मौका मिलेगा. शुभ रंग लाल और शुभ दिशा पूर्व होगी. आज भाग्य 78 प्रतिशत साथ रहेगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal 13 October 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज प्रतिस्पर्धा से भरा रहेगा. प्रतिस्पर्धा होने से आपकी क्षमता में निखार आएगा. आज जिद्दीपन नहीं करें. नुकसान हो सकता है. घर और संपत्ति से जुड़ी डील हो सकती है. आज ऋतु शरद है. मास आश्विन है. तिथि शुक्ल पक्ष की तृतीया है, जो रात को 11:28 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी लग जाएगी. नक्षत्र विशाखा है. योग प्रीति है. करण तैतिल है. आज शारदीय नवरात्रि का मंगलवार है. मां दुर्गा के चरणों का ध्यान करें. सूर्योदय 5:56 मिनट और सूर्यास्त 5:34 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजित मुहूर्त 11:22 मिनट से लेकर 12:09 मिनट तक रहेगा. इसमें कोई भी नया और मांगलिक काम कर सकते हैं. लाभ मिलेगा. अशुभ समय राहुकाल 2:40 मिनट से लेकर 4:07 मिनट दोपहर तक रहेगा.
साझेदारी के लिए दिन ठीक
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज जीवनसाथी के साथ संवाद बेहतर रहेगा. पुरानी नाराजगी दूर करने का मौका मिलेगा. जिद्द से बचें. परिवार में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. घर या संपत्ति से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय सामने आ सकता है. आमदनी बढ़ने के साथ लाभ के अवसर बनेंगे. व्यापारिक संपर्क आर्थिक रूप से उपयोगी हो सकते हैं. जोखिमपूर्ण निवेश से बचें. कार्य या व्यापार में बातचीत, मीटिंग, ग्राहक, संपर्क और साझेदारी के लिए दिन उपयोगी है. कानूनी कार्यवाही पर ध्यान दें.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज शुभ अंक 9 रहेगा. शुभ रंग लाल और शुभ दिशा पूर्व होगी. आज आपका भाग्य 78 प्रतिशत साथ रहेगा. मंगलवार होने की वजह से आज हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. सुबह सूर्य को जल दें. क्रोध में तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें

