• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अमिताभ बच्चन के 84वें बर्थडे पर जलसा के बाहर उमड़ी फैंस की भीड़, बिग बी ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन

Admin by Admin
October 12, 2026
in मनोरंजन
0
अमिताभ बच्चन के 84वें बर्थडे पर जलसा के बाहर उमड़ी फैंस की भीड़, बिग बी ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन


Last Updated:October 11, 2026, 20:24 IST

महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर उनके मुंबई स्थित घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस का भारी भीड़ जुटी, जो उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे थे. पुरानी परंपरा को निभाते हुए अमिताभ बच्चन जैसे ही घर के बाहर निकले और फैंस की तरफ हाथ हिलाया, वहां मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अपने चहेते स्टार को सामने देख फैंस खुशी से झूम उठे. पूरा माहौल जोरदार तालियों और चीयर्स से गूंज उठा.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर जलसा के बाहर उमड़ी फैंस की भीड़, वायरल हुआ वीडियोZoom

अमिताभ बच्चन को देख गदगद हुए फैंस. (फोटो: Instagram@mahesh_videojournalist)

नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके मुंबई स्थित घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस का भारी हुजूम उमड़ पड़ा, जो बस एक बार अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए बेताब था. अपनी पुरानी परंपरा को निभाते हुए बिग बी खुद बाहर आए और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया. अपने महानायक को सामने देख फैंस खुशी से झूम उठे और चारों तरफ सिर्फ जोरदार तालियों और चीयर्स की गूंज सुनाई देने लगी.

अमिताभ बच्चन के लिए वैसे तो हर रविवार का दिन खास होता है, क्योंकि वह अपने घर ‘जलसा’ के बाहर आकर फैंस से जरूर मिलते हैं. लोग अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं और यह परंपरा अब उनके चाहने वालों के लिए किसी त्योहार जैसी बन गई है. लेकिन इस बार का रविवार डबल खुशी लेकर आया. वीकली फैन मीट का यह दिन बिग बी के 84वें जन्मदिन के साथ पड़ गया, जिससे वहां का माहौल और भी ज्यादा यादगार बन गया. इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन को बधाई देने के लिए घर के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा इलाका जश्न में डूब गया. यहां पर देखिए वायरल वीडियो.

अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़ फैंस का किया अभिवादन

जैसे ही अमिताभ बच्चन फैंस से मिलने बाहर आए, वहां मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लोगों ने तालियों और चीयर्स के साथ उनका स्वागत किया. हमेशा की तरह बेहद सादगी से अमिताभ बच्चन हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर सबका शुक्रिया अदा किया, जिससे वहां मौजूद हर शख्स का दिन बन गया.

फैंस के साथ बिग बी का अटूट और गहरा रिश्ता

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के जश्न को और खास बनाने के लिए उनके घर के बाहर गुलाब के फूलों की एक बहुत बड़ी और भव्य माला सजाई गई थी. जलसा के बाहर खड़े कई फैंस के हाथों में रंग-बिरंगे गुब्बारे भी नजर आए, जो बिग बी के बाहर आने का पलकें बिछाए इंतजार कर रहे थे. हर रविवार जलसा के बाहर उनका इस तरह सामने आना फैंस के साथ उनके गहरे और अटूट रिश्ते की खूबसूरत झलक दिखाता है.

भारतीय सिनेमा के चहेते सितारे हैं अमिताभ बच्चन

11 अक्टूबर 1942 को जन्मे अमिताभ बच्चन आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े और चहेते सितारों में शुमार हैं. उनके फिल्मी सफर ने कई पीढ़ियों का दौर देखा है. ‘एंग्री यंग मैन’ के रूप में अपनी पहचान बनाने से लेकर आज के दौर में दमदार किरदारों के जरिए नई पीढ़ी के दिलों पर छा जाने तक, उनका यह सफर वाकई बेमिसाल रहा है. इन दिनों बिग बी लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को होस्ट कर रहे हैं. इसके अलावा वह जल्द ही ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में एक बार फिर अश्वत्थामा के रूप में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 11, 2026, 20:24 IST





Source link

Views: 4
Post image
Previous Post

32 साल तक तारीख पर तारीख, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, वाराणसी कोर्ट को दिया एक साल का अल्टीमेटम

Next Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : पुराने मतभेद होंगे खत्म, व्यवसाय में मिलेगा लाभ, मेष राशि वालों की आज बल्ले-बल्ले

Next Post
Aaj Ka Mesh Rashifal : पुराने मतभेद होंगे खत्म, व्यवसाय में मिलेगा लाभ, मेष राशि वालों की आज बल्ले-बल्ले

Aaj Ka Mesh Rashifal : पुराने मतभेद होंगे खत्म, व्यवसाय में मिलेगा लाभ, मेष राशि वालों की आज बल्ले-बल्ले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement