Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 12 October 2026 : मेष राशि के जातकों की आज जीवनसाथी के साथ बातचीत बढ़ेगी. पुराने मतभेद शांत करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन कटु शब्दों से बचें. जिम्मेदारी बढ़ सकती है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज कार्य और व्यापार में साझेदारी, ग्राहक संपर्क और बातचीत के लिए दिन अनुकूल है. कोई भी समझौता करने से पहले उसकी शर्तों को ध्यान से पढ़ना न भूलें. कार्यस्थल पर आपकी बात सुनी जाएगी. विरोध या प्रतिस्पर्धा हो तो रणनीति से काम लें. अनावश्यक खरीदारी से बचें.
Aaj Ka Mesh Rashifal 12 October 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज बेहतरीन रहने वाला है. नौकरी और करियर में संपर्कों से लाभ मिलेगा. आपकी बातों को गहराइयों से सुना जाएगा. आज पुराने मतभेदों को खत्म करने का दिन है. सोमवार होने के कारण भगवान शिव की आराधना करें. ऋतु शरद है. मास आश्विन है. तिथि द्वितीया है. नक्षत्र स्वाति है. योग विषकुंभ है. करण बालव और कौलव है. आज सूर्योदय 5:56 मिनट पर और सूर्यास्त 5:53 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:22 मिनट से लेकर 12:09 मिनट तक दोपहर रहेगा. नया और मांगलिक काम इस मुहूर्त में कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 7:23 मिनट से लेकर 8:51 मिनट सुबह तक रहेगा.
रिश्तों में न करें ये गलती
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज जीवनसाथी के साथ बातचीत बढ़ेगी. पुराने मतभेद शांत करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन कटु शब्दों से बचें. घर-परिवार में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. संपत्ति और घरेलू विषय पर समझदारी से निर्णय लें. कार्यस्थल पर आपकी बात सुनी जाएगी. विरोध या प्रतिस्पर्धा हो तो भावनाओं के बजाय रणनीति से काम लें. आय और लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे. व्यापारिक संपर्क के फायदा मिल सकता है, लेकिन अनावश्यक खरीदारी से बचें.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि कहते हैं कि आज शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल और सफेद होगा. शुभ दिशा पूर्व होगी. आज भाग्य 82 प्रतिशत आपके साथ रहेगा. सोमवार होने के कारण शिवलिंग पर जल अर्पित करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. नवरात्रि के विशेष पर्व पर मां दुर्गा की आराधना करें. दुर्गा सप्तशति का पाठ करें. क्रोध पर नियंत्रण रखने के लिए सुंदरकांड का भी पाठ कर सकते हैं. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें

