Last Updated:
रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है. हाल ही में फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान मलयालम एक्टर सूरज वेंजारामूडु ने सेट का एक बेहद दिलचस्प और इमोशनल किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद भी रजनीकांत सिर्फ उनका सीन देखने के लिए रुके थे. शॉट पूरा होने के बाद जब उन्होंने रजनीकांत को अपने लिए ताली बजाते देखा, तो वह दंग रह गए. एक्टर ने कहा कि यह तारीफ उनके नेशनल अवॉर्ड से भी बड़ी है.
‘जेलर 2’ में नजर आएंगे सूरज वेंजारामूडु. (फोटो: Instagram@surajvenjaramoodu)
नई दिल्ली. ‘जेलर 2’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसमें रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान पूरी स्टारकास्ट और क्रू के साथ रजनीकांत भी मौजूद रहे. इस खास मौके पर ‘जेलर 2’ के एक्टर सूरज वेंजारामूडु ने शूटिंग से जुड़ा बेहद खास किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि रजनीकांत ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की थी.
इवेंट में बातचीत के दौरान सूरज ने बताया, ‘मैं सेट का एक बेहद खास वाकया शेयर करना चाहता हूं. रजनी सर अपना शॉट पूरा कर चुके थे और उन्हें सेट से निकलना था, लेकिन वह सिर्फ मेरी परफॉर्मेंस देखने के लिए वहीं रुक गए. मैंने पूरे मन से अपना सीन शूट किया और जैसे ही डायरेक्टर ने कट बोला, मुझे किसी के ताली बजाने की आवाज सुनाई दी. जब मैंने मुड़कर देखा, तो वहां खुद रजनीकांत सर खड़े होकर मेरे लिए तालियां बजा रहे थे.’
सूरज ने रजनीकांत की तारीफ में पढ़े कसीदे
सूरज ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘उन्हें उठकर ताली बजाते देख सेट पर मौजूद बाकी लोग भी तालियां बजाने लगे. मेरे लिए यह जिंदगी भर का सबसे हसीन लम्हा था. मैंने एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता है, लेकिन एक लेजेंडरी सुपरस्टार के मुंह से अपनी तारीफ सुनना, मेरे लिए उस अवॉर्ड से भी कहीं ज्यादा बढ़कर है. वो इतने बड़े स्टार हैं, फिर भी फिल्मों, अपने को-स्टार्स और उनके काम करने के तरीके को लेकर हमेशा उत्सुक रहते हैं. वह वाकई हम सबके लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा हैं.’
250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं सूरज
सूरज मलयालम सिनेमा के मशहूर एक्टर हैं. वह अब तक 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और तीन बार केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड (बेस्ट कॉमेडियन) अपने नाम कर चुके हैं. साल 2013 में फिल्म ‘पेरारियाथावर’ में शानदार लीड रोल के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है. इस साल वह मलयालम फिल्म ‘मोहिनीअट्टम’ में नजर आए थे, जबकि उनकी हालिया तमिल फिल्मों में ‘यूथ’, ‘कारा’ और साल 2025 की ‘वीर धीरा सूरन’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
15 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘जेलर 2’
About the Author

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें

