Last Updated:
MP Manoj Tiwari Spotted Riksa: वाराणसी दौरे पर पहुंचे सांसद और मशहूर भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है. अपने नए एल्बम की शूटिंग के सिलसिले में काशी पहुंचे मनोज तिवारी पूरी तरह से भोजपुरिया रंग में रंगे नजर आए. उन्होंने वाराणसी के व्यस्त गोदौलिया चौराहे पर सिर पर गमछा बांधकर खुद रिक्शा चलाया और सवारी को भी बैठाया. काशी की प्रसिद्ध जलेबी का भी जमकर आनंद लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
वाराणसी के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में रिक्शा चलाते दिखे मनोज तिवारी.
Manoj Tiwari Viral Video: दिल्ली के सांसद और जाने-माने भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी इन दिनों अपने वाराणसी दौरे को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. बताया जा रहा है कि वह अपने किसी नए एलबम की शूटिंग के सिलसिले में काशी पहुंचे हैं. शूटिंग के दौरान उनका अलग रूप देखने को मिला. वहां मौजूद हर शख्स को हैरान रह गया. मनोज तिवारी पूरी तरह से देसी और भोजपुरिया मिजाज में नजर आए, जिसे देखकर फैंस भी उनके इस अंदाज के मुरीद हो गए.
शूटिंग के दौरान मनोज तिवारी वाराणसी के बेहद व्यस्त और प्रसिद्ध गोदौलिया चौराहे पर जा पहुंचे. यहां उन्होंने ठेठ बनारसी अंदाज अपनाते हुए सिर पर गमछा बांधा और खुद रिक्शा चलाने लगे. इतना ही नहीं, उन्होंने रिक्शे पर सवारी को भी बैठाया और सड़क पर मजे से रिक्शा दौड़ाया. सांसद को इस अनोखे और आम आदमी वाले रूप में सड़क पर रिक्शा चलाते देख आसपास के लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं.
उमड़ी भीड़
जैसे ही लोगों को पता चला कि उनके बीच सांसद मनोज तिवारी खुद रिक्शा चला रहे हैं, पलक झपकते ही वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी. फैंस और स्थानीय लोग उनकी एक झलक पाने और अपने कैमरे में इस पल को कैद करने के लिए बेताब दिखे. इस दौरान चारों तरफ उत्साह और मस्ती का माहौल बन गया, और लोगों ने इस अनूठे पल का भरपूर आनंद लिया.
गरमा-गरम जलेबी का लिया मजा
सिर्फ रिक्शा चलाना ही नहीं, बल्कि काशी की संस्कृति और खान-पान से जुड़ाव दिखाते हुए मनोज तिवारी ने शहर की प्रसिद्ध जलेबी का भी जमकर लुत्फ उठाया. गरमा-गरम जलेबी का स्वाद लेते हुए उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस शूटिंग और उनके इस अनूठे अंदाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मनोज तिवारी अपनी जड़ों से कितने जुड़े हुए हैं.
About the Author

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
और पढ़ें

