• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Katrina Kaif’s South Indian Movies on OTT: साउथ सिनेमा में जब कैटरीना कैफ का चला जादू, खूब भाया था 4 स्टार्स संग रोमांस, घर बैठे OTT पर उठाएं आनंद

Admin by Admin
October 11, 2026
in मनोरंजन
0
Katrina Kaif’s South Indian Movies on OTT: साउथ सिनेमा में जब कैटरीना कैफ का चला जादू, खूब भाया था 4 स्टार्स संग रोमांस, घर बैठे OTT पर उठाएं आनंद


Last Updated:October 10, 2026, 23:32 IST

Katrina Kaif’s South Indian Movies on OTT: कैटरीना कैफ ने हिंदी सिनेमा के अलावा तेलुगु और मलयालम सिनेमा में भी काम किया है. उन्हें साउथ सिनेमा के कुछ दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला. वे वेंकटेश दग्गुबाती के साथ फिल्म ‘मल्लीस्वरी’ में अच्छी दिखी थीं. वे नंदमुरी बालकृष्ण के साथ भी काम कर चुकी हैं. वे विजय सेतुपति के साथ एक थ्रिलर फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में भी नजर आई थीं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली: आपने कैटरीना कैफ की बॉलीवुड फिल्में तो खूब देखी होंगी, मगर कभी उन्हें साउथ सिनेमा के स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करते देखा है. उन्होंने साउथ सिनेमा का तब रुख किया था, जब वे स्ट्रगल कर रही थीं. एक्ट्रेस ने ममूटी, वेंकटेश दग्गुबाती जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया था.
(फोटो साभार: IMDb)

साल 2004 में आई तेलुगु फिल्म ‘मल्लीस्वरी’ में कैटरीना कैफ ने मल्लीस्वरी का लीड रोल निभाया था. उनके अपोजिट एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती थे. यह रोमांटिक कॉमेडी आप जी5 पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म ‘मल्लीस्वरी’ में दिखाया गया है कि जब एक अमीर लड़की के पिता की मौत हो जाती है, तो उसे नुकसान पहुंचाने और उसका फायदा उठाने की कोशिश करने वाले लोगों से बचाने के लिए दूसरे शहर भेज दिया जाता है. वहां अपनी असली पहचान छिपाकर रहते हुए उसकी मुलाकात एक हैंडसम बैंकर से होती है और उसे उससे प्यार हो जाता है. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2005 में आई तेलुगु फिल्म ‘अल्लारी पिदुगु’ में कैटरीना कैफ ने स्वाति का किरदार निभाया था. इसमें नंदमुरी बालकृष्ण और चार्मी कौर ने भी अहम रोल निभाया था. एक्शन से भरपूर फिल्म को आप प्राइम वीडियो में देख सकते हैं.
(फोटो साभार: IMDb)

तेलुगु फिल्म ‘अल्लारी पिदुगु’ में फरंजीत नाम का एक ईमानदार पुलिसवाला दिखाया गया है जो अपराधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ता है, जबकि उसका जुड़वां भाई गिरी बेफिक्र जिदगी जीता है. (फोटो साभार: IMDb)

साल 2006 में आई मलयालम फिल्म ‘बलराम वर्सेज थरादास’ में कैटरीना कैफ ने सुप्रिया का रोल निभाया था. इसमें वे साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी के साथ नजर आई थीं. क्राइम-थ्रिलर को आप मनोरमामैक्स और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म ‘बलराम वर्सेज थरादास’ में ममूटी ने पुलिस इंस्पेक्टर बलराम और स्मगलर तारादास का दोहरा किरदार निभाया है. दोनों एक-दूसरे के दुश्मन हैं. वे तब तक लड़ते हैं, जब तक कि उनका कोई साझा दुश्मन न हो.
(फोटो साभार: IMDb)

साल 2024 की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ हिंदी और तमिल में रिलीज हुई. इसमें कैटरीना कैफ ने मारिया का रोल निभाया था. इसमें विजय सेतुपति भी अहम रोल में हैं. श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. इसे आप नेटफ्लिक्स इंडिया (हिंदी) और नेटफ्लिक्स तमिल में देख सकते हैं.
(फोटो साभार: IMDb)

फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ की कहानी में दिखाया गया है कि क्रिसमस की एक खास रात दो अजनबी मिलते हैं. जबरदस्त रोमांस वाली वह रात एक बुरे सपने में बदल जाती है. आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के जरिये श्रीराम राघवन ने अपनी पसंदीदा क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ को ट्रिब्यूट दिया था. उन्होंने इस फिल्म के कुछ अहम सीन में ‘ज्वेल थीफ’ का ही बैकग्राउंड म्यूजिक इस्तेमाल किया है. फिल्म में विजय सेतुपति ने जो अल्बर्ट का रोल निभाया है, उसके लिए पहले सैफ अली खान को लेने के बारे में सोचा जा रहा था.
(फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 10, 2026, 23:32 IST



Source link

Views: 3
Post image
Previous Post

Video: बस्ती में फूटा छात्रों का गुस्सा, आवासीय स्कूल में घटिया खाने पर हंगामा, मेस के फर्श पर फेंका खाना; मचा हड़कंप

Next Post

Viral Love | Love Story | Tower Love | Premi-Premika | प्यार इनसे तो शादी भी…, 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, सिंदूर लेकर पहुंचा प्रेमी

Next Post
Viral Love | Love Story | Tower Love | Premi-Premika | प्यार इनसे तो शादी भी…, 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, सिंदूर लेकर पहुंचा प्रेमी

Viral Love | Love Story | Tower Love | Premi-Premika | प्यार इनसे तो शादी भी…, 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, सिंदूर लेकर पहुंचा प्रेमी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement