• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Video: बस्ती में फूटा छात्रों का गुस्सा, आवासीय स्कूल में घटिया खाने पर हंगामा, मेस के फर्श पर फेंका खाना; मचा हड़कंप

Admin by Admin
October 11, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Video: बस्ती में फूटा छात्रों का गुस्सा, आवासीय स्कूल में घटिया खाने पर हंगामा, मेस के फर्श पर फेंका खाना; मचा हड़कंप


Last Updated:October 10, 2026, 23:46 IST

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के भानपुर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का जबरदस्त तांडव मचाया. मेस में परोसे जा रहे घटिया खाने से नाराज छात्रों ने खाने से इनकार करते हुए उसे फर्श पर फेंक दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और छात्रों को समझा-बुझाकर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

Video: बस्ती में स्कूल में घटिया खाने पर हंगामा, मेस के फर्श पर फेंका खानाZoom

मेस में खराब खाना को लेकर भड़के छात्र

बस्ती जिले में सरकारी व्यवस्था और आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की थाली की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मेस के खाने से नाराज छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. बच्चों का आरोप था कि शासन स्तर से बजट और तमाम व्यवस्थाएं होने के बावजूद उनकी थाली तक कथित तौर पर घटिया और बेस्वाद खाना पहुंचाया जा रहा है.

भोजन की गुणवत्ता से असंतुष्ट छात्रों ने खाने से साफ इनकार कर दिया और अपना विरोध जताते हुए भोजन को फर्श पर फेंक दिया. इस पूरे विरोध प्रदर्शन का किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे. छात्रों की मुख्य मांग थी कि उन्हें मीनू के अनुसार बेहतर और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए.

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की. अधिकारियों ने बच्चों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और रात में ही दोबारा नया भोजन बनवाकर छात्रों को परोसा. जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि भोजन की गुणवत्ता में मिली कमियों को दूर करने के लिए वहां कार्यरत संबंधित स्वयं सहायता समूह को सख्त निर्देश दिए गए हैं.

https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2026/10/TV_6647926_r_up_bst_525_10_pannc0244_zen_alfa_ka_hungama_ab1_2-2026-10-4748ee0befb18972ee984fd08d0a2c42.mp4

सुधार के लिए बनाई गई विशेष टीम
अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के बाद अगले दिन नाश्ते, दोपहर और शाम के भोजन के दौरान खुद बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया, जिसके बाद छात्र संतुष्ट नजर आए. प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भोजन में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार की पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी, जिसके लिए संयुक्त रूप से एक जांच टीम का गठन भी किया गया है. इस घटना ने आवासीय विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं की निगरानी पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Basti,Uttar Pradesh

First Published :

October 10, 2026, 23:46 IST



Source link

Views: 2
Post image
Previous Post

‘पिता के इलाज के लिए पैसे नहीं थे’, तंगहाली के दिनों पर नाना पाटेकर का जब छलका दर्द, कहा- वो कसक आज भी चुभती है

Next Post

Katrina Kaif’s South Indian Movies on OTT: साउथ सिनेमा में जब कैटरीना कैफ का चला जादू, खूब भाया था 4 स्टार्स संग रोमांस, घर बैठे OTT पर उठाएं आनंद

Next Post
Katrina Kaif’s South Indian Movies on OTT: साउथ सिनेमा में जब कैटरीना कैफ का चला जादू, खूब भाया था 4 स्टार्स संग रोमांस, घर बैठे OTT पर उठाएं आनंद

Katrina Kaif's South Indian Movies on OTT: साउथ सिनेमा में जब कैटरीना कैफ का चला जादू, खूब भाया था 4 स्टार्स संग रोमांस, घर बैठे OTT पर उठाएं आनंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement