संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर थाना क्षेत्र के रजमिलान गांव के बिछयारी नदी में नहाने के दौरान मंगलवार को बह गए दो लोगों का शव तलाशी में पीएसी बाढ़ बचाव दल रेस्क्यू कर जुटी रही बुधवार की सायं तक कही पता नहीं चल सका ।परिजन बह गए लोगों के लिए बिलख बिलख रोने से उनका बुरा हाल हो गया है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह लगातार हो रही बरसात में मय पुलिस टीम के साथ पी ए सी बाढ़ बचाव दल के साथ रेस्क्यू कर बह गए दो लोगों के तलाश में जुटे रहे।खराब मौसम में समूचे गांव के के लोग ग्राम प्रधान बद्री नाथ के साथ बिछियारी नदी में डूबे हुए स्थान के आस पास तलाशी करते रहे लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।इस घटना को लेकर समूचे गांव में मातम पसर गया है।

इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पी ए सी बाढ़ बचाव दल रेस्क्यू कर तलाशी में लगी हुई है लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।नदी उफान पर और तेज बहाव है इससे शव का पता नहीं लग पा रहा हैं तलाश के लिए टीम नदी जुटी हुई है।

