• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 19, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

J K Gupta by J K Gupta
August 19, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…….


— प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साप्ताहिक निरीक्षण के लिए टीम गठित करने के निर्देश


SONBHADRA । जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज जनपद के विद्यालयों में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने एवं शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता हर स्थिति में सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय को निर्देशित किया कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था के साथ पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं व्यवस्थित रूप से उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सुविधाओं के अभाव में बच्चों के पठन-पाठन पर किसी भी दशा में प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

उन्होंने मिड-डे मील योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराया जाए। भोजन की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी को निर्देशित किया कि जनपद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रभावी निरीक्षण के लिए अधिकारियों की टीम गठित की जाए।

टीम में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खंड शिक्षा अधिकारी को शामिल करते हुए विद्यालयों का साप्ताहिक निरीक्षण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं, मिड-डे मील की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का गहनता से सत्यापन किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी विद्यालय में अनियमितता, लापरवाही अथवा व्यवस्थाओं में कमी पाई जाती है तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने माध्यमिक विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालय, आईटीआई संस्थानों एवं डिग्री कॉलेजों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं प्रशिक्षण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण के साथ आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने संस्थानों का नियमित अनुश्रवण करते हुए व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के प्राचार्य प्रमोद कुमार सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, प्राचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण के माध्यम से विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना सुनिश्चित करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

मैं थक चूका था… लक्ष्य सेन वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधू

Next Post

पाकिस्तान को चटाई धूल, भारत की दूसरे दौर में एंट्री, अब किससे होगी भिड़ंत? समझिए पूरा समीकरण

Next Post
पाकिस्तान को चटाई धूल, भारत की दूसरे दौर में एंट्री, अब किससे होगी भिड़ंत? समझिए पूरा समीकरण

पाकिस्तान को चटाई धूल, भारत की दूसरे दौर में एंट्री, अब किससे होगी भिड़ंत? समझिए पूरा समीकरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • पाकिस्तान को चटाई धूल, भारत की दूसरे दौर में एंट्री, अब किससे होगी भिड़ंत? समझिए पूरा समीकरण
  • सोनभद्र. विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
  • मैं थक चूका था… लक्ष्य सेन वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधू
  • डाला. हर घर जल योजना की पानी टंकी में बारिश का गंदा पानी भरने से ग्रामीण परेशान
  • डाला. ट्रक से सड़क किनारे कचरा खाली करने पर ग्रामीणों का हंगामा

Breaking News

पाकिस्तान को चटाई धूल, भारत की दूसरे दौर में एंट्री, अब किससे होगी भिड़ंत? समझिए पूरा समीकरण

पाकिस्तान को चटाई धूल, भारत की दूसरे दौर में एंट्री, अब किससे होगी भिड़ंत? समझिए पूरा समीकरण
by Admin
August 19, 2026
0

Last Updated:August 19, 2026, 22:04 ISTWho will India face next in Men’s Hockey World Cup 2026: भारत ने एफआईएच पुरुष...

Read moreDetails

सोनभद्र. विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

by J K Gupta
August 19, 2026
0

@जे0 के0....... -- प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साप्ताहिक निरीक्षण के लिए टीम गठित करने के निर्देश SONBHADRA ।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio