@जे0 के0……

SONBHADRA । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री, भाजपा असम प्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व सांसद, बस्ती के हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने हरीश विवेदी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी के संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि हरीश द्विवेदी का संगठन के प्रति समर्पण, अनुभव और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पार्टी के लिए गौरव का विषय है।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर बलिराम सोनी, दिलीप चौबे, विकास मिश्रा, अनूप तिवारी, यादवेंद्र त्रिवेदी, रजनीश रघुवंशी, अमन, सुनील सिंह, कुऊर चतुर्वेदी, पंकज मिश्रा, शिबू चौबे, आशुतोष शुक्ला, अरविंद पांडे, सी पी बाबा, गौरव शुक्ला, शिवम सिंह राजपूत, अशोक तिवारी, रवींद्र शुक्ला, सूर्य प्रताप, हेमराज मिश्रा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

