• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 36 करोड़ की नाला निर्माण योजना पर उठे सवाल, 40 मिनट की बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल

J K Gupta by J K Gupta
August 17, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र की आवश्यक बैठक राजेश जायसवाल के आवास पर हुई। इसमें नगर की जल निकासी समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से करीब 36 करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया गया, लेकिन 16 अगस्त की रात महज 40 मिनट की बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। नगर के कई हिस्सों में सड़क और गलियों में पानी भर गया, जबकि कई घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया।

जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि करीब 36 करोड़ रुपये की लागत से 13 किलोमीटर नाला निर्माण के बावजूद यदि थोड़ी देर की बारिश में नगर जलमग्न हो जाता है तो योजना की डीपीआर, डिजाइन, नाले की क्षमता और निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि नगर में हाल ही में बनी सड़कें भी जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जगह-जगह खराब होने लगी हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 की परियोजना के तहत नाला निर्माण का कार्य जून 2025 में शुरू कराया गया था। संगठन की ओर से 4 जुलाई 2025 को सीएनडीएस के सहायक अभियंता को ज्ञापन देकर डीपीआर को लेकर आपत्ति जताई गई थी। बाद में पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष को भी ज्ञापन सौंपकर अनियमितताओं से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

शर्मा ने कहा कि विकास की सार्थकता निर्माण की लागत से नहीं, बल्कि उसके परिणाम से तय होती है। संगठन ने नाला निर्माण की डीपीआर और तकनीकी स्वीकृति की समीक्षा, निर्माण गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच तथा जल निकासी की वास्तविक क्षमता का स्थलीय परीक्षण कराने की मांग की। साथ ही निर्माण से पूर्व वर्षा जल की मात्रा, भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक जल निकासी मार्गों का अध्ययन किए जाने की भी जांच की मांग की।

उन्होंने कहा कि रॉबर्ट्सगंज को जलभराव मुक्त और व्यवस्थित नगर बनाने के लिए टुकड़ों में निर्माण के बजाय वैज्ञानिक एवं समग्र ड्रेनेज प्लान तैयार किया जाना चाहिए, ताकि सार्वजनिक धन का सदुपयोग हो और नागरिकों व व्यापारियों को परेशानी से राहत मिल सके।

बैठक में प्रितपाल सिंह, राजेश जायसवाल, जसकीरत सिंह, प्रशांत जैन, राजू जायसवाल, शरद जायसवाल, सिद्धार्थ सांवरिया, सूर्या जायसवाल, अभिषेक साहू, अभिषेक केसरी, गुरप्रीत सिंह, दीप सिंह पटेल, नागेंद्र मोदनवाल, पंकज कनोडिया, प्रदीप जायसवाल, अमित अग्रवाल, टीपू अली, यशपाल सिंह और मंटू केसरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

हॉकी विश्व कप में इतिहास रचने से चूका भारत, इंग्लैंड की जीत का सिलसिला बरकरार, Hockey Hindi News

Next Post

सोनभद्र. श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

Next Post

सोनभद्र. श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज भाजपा कार्यालय पर नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, मनाई खुशी
  • सोनभद्र. श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. 36 करोड़ की नाला निर्माण योजना पर उठे सवाल, 40 मिनट की बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल
  • हॉकी विश्व कप में इतिहास रचने से चूका भारत, इंग्लैंड की जीत का सिलसिला बरकरार, Hockey Hindi News
  • सोनभद्र. 18 मंडलों के 400 तीरंदाजों ने दिखाया दमखम, रॉबर्ट्सगंज मे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का उद्दघाटन

Breaking News

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज भाजपा कार्यालय पर नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, मनाई खुशी

by J K Gupta
August 17, 2026
0

@जे0 के0..... SONBHADRA। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नई राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा पर आज रॉबर्ट्सगंज...

Read moreDetails

सोनभद्र. श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

by J K Gupta
August 17, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सोमवार को भारतीय मजदूर संघ सोनभद्र ने श्रमिकों एवं...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio