एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भारत के पास इंग्लैंड को हराकर 32 साल के जीत के सूखे को खत्म करने और इतिहास रचने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 4-2 से शिकस्त दे दी है और जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।
एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भारत के पास इंग्लैंड को हराकर 32 साल के जीत के सूखे को खत्म करने और इतिहास रचने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 4-2 से शिकस्त दे दी है और जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।
हाफ टाइम तक आगे रहा भारत, बाद में मैच फिसल गया
जो एम्स्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत इतिहास रचने से चूक गया है। पहले क्वार्टर तक इंग्लिश टीम ने पहला गोल कर लिया था और 1-0 से आगे थी। हालांकि, दूसरे क्वार्टर में भारत ने दमदार वापसी की और दो गोल दागे। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर मिलने पर दूसरे क्वार्टर में गोल किया। दिलप्रीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर में ही एक और गोल करके भारत को 2-1 से आगे कर दिया। हालांकि, तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड की टीम ने दमदार वापसी की और टीम इंडिया से ना सिर्फ गोल की बराबरी की बल्कि दो गोल करते हुए 3-1 से आगे भी हो गई। चौथे क्वार्टर में भारत के पास वापसी करने का मौका था, लेकिन वापसी हो नहीं सकी। इंग्लिश टीम ने एक और गोल करके बढ़त 4-2 से कर ली। अंत के कुछ मिनटों में भारतीय खिलाड़ियों ने काफी कोशिश की, लेकिन मुकाबला फुल टाइम तक 4-2 से समाप्त हुआ। टीम इंडिया के लिए यह शिकस्त विश्व कप में आगे जाने के लिहाज से भारी पड़ सकती है।
पहला मुकाबला जीतकर आमने-सामने थीं दोनों टीमें
मुकाबले से पहले दोनों टीमें तीन-तीन अंकों के साथ मैदान में उतरीं। इस विश्व कप में भारत ने वेल्स को 3-1 से हराकर शुरुआत की, जिसमें हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे। वहीं, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया। अगले चरण में सिर्फ शीर्ष दो टीमें ही पहुंचेंगी। भारत ने 1994 के बाद से विश्व कप में इंग्लैंड को नहीं हराया है और यह हार का सिलसिला जारी है। हालांकि, टीम इंडिया ने पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को शिकस्त दी थी।
1994 से विश्व कप में इंग्लैंड से नहीं जीता है भारत
भारत का सामना वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड से हुआ। इंग्लिश टीम के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। आखिरी बार भारत को 1994 में सिडनी में पांचवें छठे स्थान के मुकाबले में एक गोल से जीत मिली थी। इसके बाद 1998 में दोनों टीमों का सामना नहीं हुआ, लेकिन अगले तीन विश्व कप (2002, 2006 और 2010) में इंग्लैंड ने भारत को 3 -2 के समान अंतर से हराया। 2018 में दोनों टीमों की टक्कर नहीं हुई और 2023 में पिछले विश्व कप में दोनों ने गोलरहित ड्रॉ खेला। इस मुकाबले को जोड़कर अब तक दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में कुल 10 मैच खेले गए हैं। जिसमें इंग्लैंड ने 5 मैच जीते हैं जबकि भारत को 3 मैच में जीत मिली है और दो में ड्रॉ रहे।

