• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 17, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 18 मंडलों के 400 तीरंदाजों ने दिखाया दमखम, रॉबर्ट्सगंज मे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का उद्दघाटन

J K Gupta by J K Gupta
August 17, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन


70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 का सोमवार को संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में भव्य उद्घाटन हुआ।

पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशकल ने खेल ध्वजारोहण, गुब्बारे और सफेद कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों से करीब 400 तीरंदाज प्रतिभाग कर रहे हैं।

सुबह आठ बजे से सभी मंडलों के प्रतिभागियों की इंट्री और अभिलेखों की जांच का कार्य शुरू हुआ, जो 10 बजे तक पूरा कर लिया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया।

संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल उदयभान, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह और आयोजक प्रधानाचार्य फादर आनंद कुमार जॉन ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं बैज अलंकरण से स्वागत किया।

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी मिलना गौरव की बात है। बारिश को देखते हुए प्रतियोगिता स्थल को बदलकर विशिष्ट स्टेडियम तियरा किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि रामशकल ने कहा कि तीरंदाजी भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसका इतिहास वैदिक काल से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जैसे जनपद में इस प्रतियोगिता का आयोजन गौरव की बात है और यह छठा अवसर है जब यहां प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। उन्होंने खेल के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

उद्घाटन के बाद सभी प्रतिभागी, निर्णायक, प्रशिक्षक एवं अन्य अधिकारी प्रतियोगिता के लिए विशिष्ट स्टेडियम तियरा रवाना हुए। इस दौरान बीएसए मुकुंद पांडेय, पूर्व उप शिक्षा निदेशक चंद्रजीत यादव, मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह, जिला तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम कृष्ण यादव सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, टीम प्रबंधक एवं प्रशिक्षक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

अयोध्या फैसला रद्द करने की उठाई थी मांग, मुश्किल में वकील प्राचा; कुर्की का आदेश, Ncr Hindi News

Next Post

हॉकी विश्व कप में इतिहास रचने से चूका भारत, इंग्लैंड की जीत का सिलसिला बरकरार, Hockey Hindi News

Next Post
हॉकी विश्व कप में इतिहास रचने से चूका भारत, इंग्लैंड की जीत का सिलसिला बरकरार, Hockey Hindi News

हॉकी विश्व कप में इतिहास रचने से चूका भारत, इंग्लैंड की जीत का सिलसिला बरकरार, Hockey Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • डाला. बहते नाले में खड़े होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क-पुलिया निर्माण की उठाई मांग
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज भाजपा कार्यालय पर नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, मनाई खुशी
  • सोनभद्र. श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. 36 करोड़ की नाला निर्माण योजना पर उठे सवाल, 40 मिनट की बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल
  • हॉकी विश्व कप में इतिहास रचने से चूका भारत, इंग्लैंड की जीत का सिलसिला बरकरार, Hockey Hindi News

Breaking News

डाला. बहते नाले में खड़े होकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सड़क-पुलिया निर्माण की उठाई मांग

by J K Gupta
August 17, 2026
0

संवाददाता@अनिल अग्रहरी..... चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के पटिहवा टोला को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग और पुलिया के...

Read moreDetails

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज भाजपा कार्यालय पर नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, मनाई खुशी

by J K Gupta
August 17, 2026
0

@जे0 के0..... SONBHADRA। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नई राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा पर आज रॉबर्ट्सगंज...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio