• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Hanuman Ansh/Drishyam 3: विजय सालगांवकर का कम हो रहा क्रेज, ‘पवनपुत्र’ की ‘हनुमान अंश’ पर 63वें दिन कृपा बरकरार

Admin by Admin
October 9, 2026
in मनोरंजन
0
Hanuman Ansh/Drishyam 3: विजय सालगांवकर का कम हो रहा क्रेज, ‘पवनपुत्र’ की ‘हनुमान अंश’ पर 63वें दिन कृपा बरकरार


Last Updated:October 09, 2026, 13:11 IST

Hanuman Ansh Day 63 vs Drishyam 3 Day 7: बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ और ‘हनुमान अंश’ की कमाई के आंकड़े चर्चा में हैं. अजय देवगन की फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कारोबार किया, लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट दिखने लगी है. उधर, ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 63 दिन हो चुके हैं, फिर भी फिल्म ने कमाई का सिलसिला थामने नहीं दिया है. दोनों फिल्मों के आंकड़े दिलचस्प हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कहीं सस्पेंस का जादू फीका पड़ता दिख रहा है तो कहीं भक्ति का रंग अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रहा है. अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ कमाई की, लेकिन पहले हफ्ते के बाद विजय सालगांवकर का क्रेज धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है. वहीं, दूसरी तरफ ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 63 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई का सिलसिला अब भी जारी है. ऐसे में सवाल है कि आने वाले दिनों में कौन सी फिल्म बाजी मारती है और किसकी रफ्तार थमने लगती है. 

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 63वें दिन 0.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म इस दिन देशभर में 1,579 शो में दिखाई गई. खास बात यह है कि 63वें दिन की कमाई पिछले दिन यानी 62वें दिन के बराबर रही. फाइल फोटो.

फिल्म ने 62वें दिन भी 0.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. यानी लंबे समय से सिनेमाघरों में मौजूद होने के बावजूद इसकी रोजाना की कमाई में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है. फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो भारत में इसका नेट कलेक्शन 327.98 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कमाई 387.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है फाइल फोटो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

विदेशों में भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी है. 63वें दिन ओवरसीज मार्केट से इसे 0.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन मिला. इसके साथ विदेशों में इसकी कुल ग्रॉस कमाई 40.05 करोड़ रुपये हो गई है. भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 427.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. लंबे समय से सिनेमाघरों में चल रही फिल्म के लिए यह आंकड़ा अहम है. हालांकि, 63वें दिन की कमाई और फिल्म के कुल कारोबार को देखते हुए इसके शुरुआती दिनों जैसी रफ्तार की उम्मीद करना सही नहीं होगा. फाइल फोटो.

दूसरी तरफ अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की. लेकिन अब हर दिन फिल्म का कामई घटती जा रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन भारत में 13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस दिन देशभर में इसके 15,758 शो चले. इसके साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 245.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 294.60 करोड़ रुपये हो गया. फाइल फोटो.

छठे दिन इसने 15.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि सातवें दिन कमाई घटकर 13 करोड़ रुपये रह गई. यानी एक दिन में करीब 16.1 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई. इसके बावजूद फिल्म का पहले हफ्ते का कारोबार मजबूत बना हुआ है. फाइल फोटो.

फिलहाल ‘हनुमान अंश’ की कमाई स्थिर बनी हुई है, जबकि ‘दृश्यम 3’ को आगे अपनी रफ्तार बनाए रखने की चुनौती होगी. आने वाले दिनों में देखना होगा कि विजय सालगांवकर की कहानी दर्शकों को कितने समय तक सिनेमाघरों तक खींच पाती है. फाइल फोटो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 09, 2026, 13:11 IST



Source link

Views: 5
Post image
Previous Post

बलिया के राजकुमार ने माटी कला बोर्ड से बदली तकदीर, ₹50 हजार के लोन से खड़ा किया 35 लाख का कारोबार, 30 लोगों को दिया रोजगार

Next Post

22 साल की उम्र में वर्दी पहनने का सपना हुआ पूरा, फिरोजाबाद के गौरव के लिए गांव की डिजिटल लाइब्रेरी बनी गेमचेंजर

Next Post
22 साल की उम्र में वर्दी पहनने का सपना हुआ पूरा, फिरोजाबाद के गौरव के लिए गांव की डिजिटल लाइब्रेरी बनी गेमचेंजर

22 साल की उम्र में वर्दी पहनने का सपना हुआ पूरा, फिरोजाबाद के गौरव के लिए गांव की डिजिटल लाइब्रेरी बनी गेमचेंजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement