Last Updated:
सूर्या की अगली फिल्म ‘सीन’ का पहला गाना ‘आथी इवा यरा’ रिलीज हो गया है. फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से उत्साह था. अब गाने ने उनके रोमांच को दोगुना कर दिया है. आप फिल्म में सूर्या को पुलिसवाले के रोल में देखेंगे. फिल्म के टीजर में उनके दमदार किरदार की झलक मिली थी, जिसने दर्शकों को रामांच से भर दिया था.
फिल्म में सूर्या लीड रोल निभा रहे हैं.
नई दिल्ली: डायरेक्टर जीतू माधवन की फिल्म ‘सीन’ में एक्टर सूर्या अहम भूमिका निभा रहे हैं. एक्टर का फैंस और फिल्म प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था. गुरुवार 8 अक्टूबर को फिल्म के मेकर्स ने इसका पहला गाना ‘आथी इवा यरा’ रिलीज किया, जिससे फैंस और फिल्म प्रेमी काफी खुश हुए. प्रोडक्शन हाउस झागरम स्टूडियोज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, ‘मजे करने का समय आ गया है. ‘सीन’ का पहला गाना ‘आथी इवा यरा’ (तमिल) और ‘अम्मो इदि एवरा’ (तेलुगु) अब रिलीज हो गया है.’
गाने को सुशिन श्याम ने कंपोज किया है और इसके बोल राजप्रियन ने लिखे हैं, जिन्होंने इसे गाया भी है. यह फिल्म इस साल दीपावली के मौके पर 6 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी. कुछ दिन पहले, फिल्म के मेकर्स ने इसका टाइटल टीजर रिलीज किया था. रिलीज हुए टीजर की शुरुआत एक वॉइसओवर से होती है, जिसमें कहा जाता है, ‘आप लोग उसके बुरे चरित्र को छिपाने और ढकने के लिए उसके टैलेंट को दिखाते रहते हैं.’ इसके बाद टीजर में सूर्या को पुलिस की वर्दी में क्राइम सीन पर पहुंचते हुए दिखाया गया है. वह एक कॉन्स्टेबल से पूछते हैं, ‘किसने किसे मारा?’ कॉन्स्टेबल जवाब देता है, ‘आप यही पता लगाने के लिए तो यहां आए हैं.’
फिल्म का शुरू में नाम था ‘सूर्या 47’
अगले सीन में जेल का एक वार्डन कैदियों को सूर्या के बारे में चेतावनी देता है, जो फिल्म में ‘इनबाराज’ का किरदार निभा रहे हैं. वह कहता है, ‘जब सस्पेक्ट्स इनबाराज सर को देखते हैं, तो अजीब तरह से व्यवहार करने लगते हैं.’ वह कैदियों को चेतावनी देते हुए उन्हें अपनी कोठरियों में वापस जाने के लिए कहता है, ‘कोई भी बाहर नहीं निकलेगा. इनबाराज सर आ रहे हैं.’ सूर्या एक कैदी से कहते हैं, ‘मेरे चेहरे को ध्यान से देखो. तुम्हारे लिए, मैं शायद वह अकेला पुलिसवाला हूं, जिसने तुम्हें कभी अरेस्ट किया हो, लेकिन मेरे लिए तुम उन लगभग 900 अपराधियों में से एक हो जिन्हें मैंने जेल में बंद किया है.’
दर्शकों को रिलीज का इंतजार
फिल्म की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में शहर में एक पारंपरिक पूजा के साथ शुरू हुई थी. झागरम स्टूडियोज द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म को शुरू में ‘सूर्या 47’ कहा जा रहा था. फिल्म ‘सीन’ की रिलीज का दर्शक लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. जब से सूर्या और जितु माधवन के साथ काम करने की चर्चा शुरू हुई है, तब से ही फैंस और दर्शकों में इसे लेकर बहुत उत्सुकता और उत्साह रहा है. फिल्म में एक्टर सूर्या अहम भूमिका में हैं और नजरिया नाजिम फीमेल लीड रोल निभा रही हैं.
About the Author

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ें

