• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

नीम करौली बाबा के दरबार पहुंचीं तनिषा मुखर्जी, कैंची धाम में लिया आशीर्वाद, बोलीं- ‘बुलावा आ गया’

Admin by Admin
October 7, 2026
in मनोरंजन
0
नीम करौली बाबा के दरबार पहुंचीं तनिषा मुखर्जी, कैंची धाम में लिया आशीर्वाद, बोलीं- ‘बुलावा आ गया’


Last Updated:October 07, 2026, 11:20 IST

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर गजब का क्रेज दिखा. दो महीने के अंदर फिल्म ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन दर्ज कर लिया है. फिल्म का कुछ ऐसा असर दिखा कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर नीम करौली बाबा के आश्रम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. इस कड़ी में एक्ट्रेस तनिषा मुखर्जी भी नीम करौली बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं.

नई दिल्ली. काजोल की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस तनिषा मुखर्जी हाल ही में उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा नीम करौली के दर्शन किए. तनिषा ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

इन तस्वीरों के साथ तनिषा ने बताया कि आश्रम जाने से पहले उनके मन में काफी उत्सुकता के साथ थोड़ी चिंता भी थी. हालांकि, वहां पहुंचने के बाद उनका अनुभव बेहद खास रहा. अभिनेत्री ने अपनी यात्रा को यादगार बनाने वाले लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कैंची धाम से लेकर वहां के खानपान और ठहरने तक के अनुभव साझा किए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

तनिषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. इनमें वह अपने दोस्तों के साथ कैंची धाम में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इस दौरान क्रीम और पीच रंग कलर का सूट पहना हुआ था. वो पारंपरिक कपड़ो में दिखीं. सादगी भरे अंदाज में हाथ जोड़कर खड़ी तनिषा आध्यात्मिक माहौल में डूबी दिखाई दे रही हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक अन्य तस्वीर में वह रात के समय आश्रम के शांत वातावरण का आनंद लेती नजर आती हैं. इन तस्वीरों के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी यात्रा की कुछ खास झलकियां फैंस के साथ साझा कीं. साथ ही उन्होंने बताया कि कैंची धाम जाने का फैसला करने से पहले उनके मन में वहां उमड़ने वाली भीड़ को लेकर थोड़ी चिंता थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

तनिषा मुखर्जी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, हम कैंची धाम में नीम करौली बाबा के आश्रम पहुंचे. जिंदगी में सब समय का खेल है. हर किसी का बुलावा आता है. हमनें 3 अक्टूबर की रील्स देखी थी. सच कहूं तो हम थोड़ा परेशान थे. लेकिन बाबा के भरोसे हमनें भी सागर में नैया डाल दी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

तनिषा ने लिखा कि आश्रम से लेकर गोलू देवता के दर्शन तक, पूरी यात्रा उनके लिए बेहद खास रही. उन्होंने इस सफर को यादगार बनाने में मदद करने वाले लोगों का भी आभार जताया. अभिनेत्री ने श्री गजानन ट्रैवल्स की कल्पना, ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था संभालने वाले दीपक और एन्सोबर होटल्स की प्रज्ञा और नीरज को विशेष रूप से धन्यवाद दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

तनिषा के मुताबिक, यात्रा के दौरान रहने की व्यवस्था से लेकर स्वादिष्ट राजस्थानी भोजन तक, हर चीज ने उनके अनुभव को और खूबसूरत बना दिया. उन्होंने इस पूरे सफर को जादुई बताते हुए अपनी खुशी जाहिर की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

इस साल 7 अगस्त को नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर करिश्माई कमाई कर दिखाई है. महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने देश ही नहीं दुनिया में भी अपनी धाक जमाई है. फिल्म का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 07, 2026, 11:20 IST



Source link

Post Views: 5
Previous Post

गाजियाबाद की 125 साल पुरानी श्री सुल्लामल रामलीला की मूल भावना और धार्मिक परंपरा आज भी बरकरार, आधुनिक तकनीक का होता है प्रयोग

Next Post

BJP के श्रुति गंगवार ‘चक्रव्यूह’ में कैसे चारों खाने चित हुए अखिलेश यादव? तीसरा उम्मीदवार उतारते तो राज्यसभा-विधानसभा दोनों हारते

Next Post
BJP के श्रुति गंगवार ‘चक्रव्यूह’ में कैसे चारों खाने चित हुए अखिलेश यादव? तीसरा उम्मीदवार उतारते तो राज्यसभा-विधानसभा दोनों हारते

BJP के श्रुति गंगवार 'चक्रव्यूह' में कैसे चारों खाने चित हुए अखिलेश यादव? तीसरा उम्मीदवार उतारते तो राज्यसभा-विधानसभा दोनों हारते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement