• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सहारनपुर के घराने से निकला संगीतकार, भाई के साथ बनाई हिट जोड़ी, बॉलीवुड को दिए सुपरहिट गाने

Admin by Admin
October 7, 2026
in मनोरंजन
0
सहारनपुर के घराने से निकला संगीतकार, भाई के साथ बनाई हिट जोड़ी, बॉलीवुड को दिए सुपरहिट गाने

[ad_1]

Last Updated:October 06, 2026, 23:56 IST

मशहूर संगीतकार वाजिद खान भले हमारे बीच नहीं हैं, मगर वे अपने गानों से फैंस के दिलों में जिंदा हैं. सिंगर एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते थे, जिनका संगीत से गहरा नाता है. उन्होंने भाई साजिद के साथ मिलकर हिट जोड़ी बनाई, जो सिनेमा जगत में ‘साजिद-वाजिद’ नाम से मशहूर हुई. उन्होंने सलमान खान की फिल्मों के लिए कई यादगार गाने गाए.

ख़बरें फटाफट

सहारनपुर के घराने से निकला संगीतकार, भाई संग बनाई हिट जोड़ी, दिए सुपरहिट गानेZoom

भाई साजिद के साथ वाजिद ने बनाई यादगार जोड़ी. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर, म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर वाजिद खान उन चुनिंदा कलाकारों में से एक थे, जिनके गाने न सिर्फ समाज के हर वर्ग में पसंद किए जाते हैं, बल्कि वे सदाबहार बन गए. वाजिद खान का जन्म 7 अक्टूबर 1977 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक ऐसे कला प्रेमी परिवार में हुआ था, जहां उनके पिता उस्ताद शराफत अली खान एक प्रसिद्ध तबला वादक थे. उनके मामा उस्ताद फैज अहमद खान एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे. परिवार में शुरू से ही संगीतनुमा माहौल होने के कारण वाजिद को शुरू से ही गायकी में रुचि होने के साथ गहरी समझ थी. उन्हें गिटार बजाना काफी पसंद था.

सिंगर के बड़े भाई का नाम साजिद खान हैं. वाजिद मशहूर संगीतकार जोड़ी ‘साजिद-वाजिद’ में से एक थे. दोनों भाइयों ने मिलकर बॉलीवुड में संगीत निर्देशक जोड़ी ‘साजिद-वाजिद’ के रूप में काम किया. वाजिद खान ने बतौर संगीतकार अपने करियर की शुरुआत 1988 में सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से की. इसके बाद ‘साजिद-वाजिद’ की जोड़ी ने बॉलीवुड के कई सुपरहिट फिल्मों में गाने दिए. उन्होंने ‘दबंग’, ‘पार्टनर’, ‘वीर’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन संगीत दिया. उन्होंने ‘तेरे नाम’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘वांटेड’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में बेहतरीन संगीत दिया.

कई हिट फिल्मों में गाए यादगार गाने
वाजिद खान एक बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर होने के साथ-साथ लाजवाब प्लेबैक सिंगर भी थे. उन्होंने कई हिट फिल्मों में अपनी दमदार आवाज में लोकप्रिय गाने गाए, जिनमें ‘हुड हुड दबंग’, ‘मेरा ही जलवा’, ‘सोनी दे नखरे’, ‘फेविकोल से’, ‘तुझे अक्सा बीच घुमा दूं’, ‘पांडे जी सीटी’, ‘हमका पीनी है’, आदि शामिल हैं. वाजिद खान ने 2003 में कमलरुख खान से शादी की थी. इस जोड़े की दो बेटियां हैं. 1 जून 2020 को मुंबई के एक अस्पताल में 42 साल की आयु में उनका निधन हो गया था, हालांकि कला के क्षेत्र में अपने योगदान और सदाबहार गानों के लिए वे सदा याद किए जाएंगे.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 06, 2026, 23:56 IST



[ad_2]

Source link

Views: 45
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खास, मिल सकता है शुभ समाचार, बिजनेस और रिश्तों में भी होगा बदलाव

Next Post

खेलते-खेलते मौत के मुंह में समा गई 3 साल की नंदिनी, बारिश के पानी से भरे बेसमेंट में डूबकर मौत

Next Post
खेलते-खेलते मौत के मुंह में समा गई 3 साल की नंदिनी, बारिश के पानी से भरे बेसमेंट में डूबकर मौत

खेलते-खेलते मौत के मुंह में समा गई 3 साल की नंदिनी, बारिश के पानी से भरे बेसमेंट में डूबकर मौत

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement