Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 7 अक्टूबर का दिन कई मामलों में उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के मुताबिक, आज पुराने दोस्तों से मुलाकात और कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं. वहीं कारोबार और नौकरी को लेकर भी दिन सामान्य से अलग रह सकता है. प्रेम और वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्तों में चल रही खटास कम हो सकती है. जानिए वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और किन बातों को लेकर सावधानी बरतनी होगी.
Today Vrishabh Rashifal 07 October: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज मघा नक्षत्र और शुभ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पुरे दिन और पूरी रात सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन मिला जुला रहेगा. आज आपको कोई मांगलिक शुभ समाचार भी मिल सकता है. आज आपकी मुलाक़ात आपके पुराने दोस्तों से भी होगी. यदि आप लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने की सोच रहे तो हैं फिलहाल आप अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए जरूर टाल दें.
बिजनेस में बड़े फैसलों से बचें
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं. आज उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है. आज आप अपने व्यवसाय से जुड़े बड़े और अहम फैसलों को सोच समझकर लें. बहुत जरूरी हो तो इन फैसलों पर आप घर के बुजुर्गो से सलाह जरूर लें. जो लोग नौकरी कर रहे हैं आज उनका दिन भी सामान्य होगा. आज आप नए नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं. इसमें आपको सफलता भी जरूर मिलेंगी.
सोने में कर सकतें निवेश
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो सोने जैसे बहुमूल्य धातु में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. फिलहाल सोने की कीमतें जरूर कम हो रही है लेकिन निकट भविष्य में आपको इससे बेहतर लाभ भी जरूर मिलेगा.
रिश्तों होंगे बेहतर
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर है आज उनका लव लाइफ पहले से बेहतर होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं. इससे आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. आज आप चाहें तो कहीं बाहर घूमने के लिए भी प्लानिंग कर सकते हैं. जो लोग शादीशुदा है आज वो अपने पार्टनर को व्यस्त समय के बावजूद थोड़ा वक्त जरूर दें. आज आपके वैवाहिक रिश्तों में चले आ रहें झगड़े पर भी ब्रेक लगेगा.
गणेश जी को अर्पित करें मोदक
आज आपका शुभ रंग हल्का हरा और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान गणेश की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप यदि उन्हें मोदक का भोग लगाएंगे तो इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जायेंगे.
About the Author

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें

