• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें! ‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में दिल्ली HC ने मांगा जवाब, निर्माता ने की ये बड़ी मांग

Admin by Admin
October 7, 2026
in मनोरंजन
0
सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें! ‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में दिल्ली HC ने मांगा जवाब, निर्माता ने की ये बड़ी मांग


Last Updated:October 06, 2026, 23:58 IST

सलमान खान से जुड़े काले हिरण मामले पर बनने वाली फिल्म को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब ये मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. फिल्म ‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की याचिका पर रोक हटाने की मांग की है. दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में सलमान खान से जवाब तलब किया है.

ख़बरें फटाफट

सलमान की बढ़ीं मुश्किलें! 'काला हिरण' फिल्म विवाद में दिल्ली HC ने मांगा जवाबZoom

फिल्म के निर्माता की याचिका पर भेजा नोटिस (फाइल फोटो )

नई दिल्ली. सलमान खान की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही है. फिल्म निर्माता अमित जानी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सलमान खान से जवाब मांगा है.काला हिरण: द बैटल फार लीगल फिल्म के निर्माता अमित जानी ने बालीवुड अभिनेता सलमान की याचिका पर रोक लगाने की मांग की है. ये मामला फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ से जुड़ा है, जिसे 1998 के काले हिरण मामले से जोड़ा जा रहा है.

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े ‘काला हिरण’ फिल्म विवाद देखते ही देखते बढ़ता ही जा रहा है. अब न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ये मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया है. कोर्ट ने फिल्म निर्माता अमित जानी की उस याचिका पर सलमान खान से जवाब मांगा है, जिसमें उन्होंने अभिनेता की ओर से दायर मुकदमे की सुनवाई पर रोक लगाने की मांग की है.

क्या है पूरा मामला?

मंगलवार को जस्टिस अनूप जयराम भंभानी की अदालत में फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी की ओर से दायर आवेदन पर सुनवाई की गई. जानी के वकील अपनी बात रखते हुए कहा कि इसी तरह की मांग पहले से हाईकोर्ट में लंबित एक दूसरे मामले में भी की गई है.इसलिए जब तक उस पुराने मामले पर फैसला नहीं हो जाता, तब तक सलमान खान से जुड़े मौजूदा मुकदमे की सुनवाई पर रोक लगाई जानी चाहिए. प्रोड्यूसर की ओर से बात रखी गई कि पिछली याचिका में जो मांग की गई थी. इसके बाद कोर्ट ने सलमान खान की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रवि प्रकाश से इस आवेदन पर जवाब दर्ज कराने की मांग की है.

सलमान खान की टीम ने रखी ये मांग

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि सलमान खान के मुकदमे में किस तरह की राहत की बात की जा रही है. कोर्ट ने पूछा कि क्या यह मुकदमा एक्टर के पर्सनॉलिटी राइट्स की सुरक्षा से जुड़ा है. सलमान खान की ओर से उनके वकील ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मूल मुकदमा एक्टर के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर था और इस मामले में कोर्ट पहले ही सलमान के पक्ष में आदेश दे चुकी है.वकील ने कहा कि इसके बाद एक फिल्म की ऐनाउंसमेंट हुई, जिसे सलमान खान की तरफ से उनके लाइफ की एक घटना से जुड़ा बताया जा रहा है. इसके बाद एक्टर की टीम ने फिल्म के खिलाफ राहत की मांग की है.

बता दें इस मामले कि सुनवाई के दौरान सलमान खान की ओर से यह भी कहा गया कि फिल्म को लेकर राहत मांगते समय निर्माता के बयानों और इंटरव्यू का हवाला दिया गया था. एक्टर की ओर से इन्हीं बयानों के आधार पर फिल्म को लेकर आपत्ति जताई गई थी. फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान के वकील को निर्माता अमित जानी की याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 06, 2026, 23:58 IST





Source link

Post Views: 3
Previous Post

मंत्री संजय निषाद ने बताया दुनिया के प्रधानमंत्री और भारत के पीएम में क्या अंतर, मोदी का काम बोलता है

Next Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खास, मिल सकता है शुभ समाचार, बिजनेस और रिश्तों में भी होगा बदलाव

Next Post
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खास, मिल सकता है शुभ समाचार, बिजनेस और रिश्तों में भी होगा बदलाव

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खास, मिल सकता है शुभ समाचार, बिजनेस और रिश्तों में भी होगा बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.