• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मंत्री संजय निषाद ने बताया दुनिया के प्रधानमंत्री और भारत के पीएम में क्या अंतर, मोदी का काम बोलता है

Admin by Admin
October 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
मंत्री संजय निषाद ने बताया दुनिया के प्रधानमंत्री और भारत के पीएम में क्या अंतर, मोदी का काम बोलता है


Last Updated:October 06, 2026, 23:18 IST

25th Modi Era Varanasi 2026 Event : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के अवसर पर आज यानी 6 अक्टूबर को वाराणसी में न्यूज 18 इंडिया का एक कार्यक्रम हुआ. इस दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने काफी कुछ कहा. आइए जानते हैं सब.

मंत्री संजय निषाद ने बताया दुनिया के PM और भारत के पीएम में क्या अंतरZoom

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद कार्यक्रम में बोलते हुए.

वाराणसी: उत्तर प्रदेश सरकार में डॉ. संजय निषाद कैबिनेट मंत्री और मत्स्य विभाग के मंत्री हैं. वह निषाद पार्टी (निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं. वह न्यूज18 इंडिया के 25th मोदी ईरा वाराणसी 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि 25 साल बेमिसाल इससे बड़ी कोई परिभाषा नहीं किसी से कोई तुलना नहीं, मोदी है तो मुमकिन है हर क्षेत्र में चाहे, इंफ्रा हो चाहे किसान हो हर क्षेत्र में पीएम मोदी का काम बोलता है. उन्होंने कहा कि मोदी के बारे में लोगों की अलग-अलग सोच है लेकिन देश के जो बुद्धिमान लोग है जिन्हें भगवान ने बुद्धि दी है उनकी सोच क्या है.

संजय निषाद ने आगे कहा कि अभी आपने देखा होगा कि पंजाब की एक युनिवर्सिटी पूरी दुनिया में रैंक लाई है. उस यूनिवर्सिटी में अलग से एक पॉलिटिकल रिसर्च सेंटर है. उसने दो चीजों पर रिसर्च किया है. एक दुनिया में जितने प्रधानमंत्री है तो उन प्रधानमंत्री और मोदी में क्या अंतर है यह उस किताब में लिखा है. उसमें लिखा है कि दुनिया के प्रधानमंत्री अपने-अपने देश और राष्ट्र के बारे में, जाति के बारे में सोचते हैं, लेकिन भारत का एक ऐसा पीएम है जो दुनिया की बेहतरी के लिए दुनिया के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सोचते हैं.

संजय निषाद ने दुनिया के प्रधानमंत्री और भारत के पीएम मोदी में दूसरा अंतर बताते हुए कहा कि दुनिया के पीएम जो कहते हैं वो उसका 10% भी नहीं कर पाते हैं और भारत के पीएम मोदी जो कहते हैं वो सबके सामने पूरा करके दिखाते हैं. उसके बाद संजय निषाद ने अपने क्षेत्र का उदाहरण देते हुए बताया कि कभी भगवान राम को निषाद राज ने पार कराया था. कभी भगवान रान और निषाद राज अयोध्या के एक ही गुरुकुल में पढ़ते थे और अच्छे मित्र थे. उन्होंने आगे कहा कि निषाद राज और भगवान राम की मित्रता आज ही नहीं युगो-युगो तक जानी जाएगी.

उन्होंने आगे कहा कि देश में बहुत प्रधानमंत्री हुए लेकिन कभी किसी ने निषाद राज का नाम नहीं लिया. लेकिन निषाद राज की धरती प्रयागराज में जब पीएम मोदी गए तो उन्होंने 9 बार निषाद राज का नारा लगाया. उन्होंने आगे कहा कि मैं पीएम मोदी को अपने और अपने समाज की तरफ से बधाई दूंगा क्योंकि 500 वर्ष लगे राम मंदिर बनवाने में, कितनी जाने गई. और पार्टी के लोग कहते थे कि राम मंदिर बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे लेकिन मोदी ने कहा कि राम मंदिर बनाएंगे तारीख भी बताएंगे और राम मंदिर बनवाकर दिखाया साथ ही उस मंदिर में भगवान राम के साथ निषाद राज की मूर्ति भी लगवाई.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Varanasi,Varanasi,Uttar Pradesh

First Published :

October 06, 2026, 19:14 IST



Source link

Post Views: 3
Previous Post

राह चलते शायर ने लिखकर दी गजल, बेगम अख्तर ने उस पर बना दी सुरीली धुन, महफिलों की आज भी है जान

Next Post

सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें! ‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में दिल्ली HC ने मांगा जवाब, निर्माता ने की ये बड़ी मांग

Next Post
सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें! ‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में दिल्ली HC ने मांगा जवाब, निर्माता ने की ये बड़ी मांग

सलमान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 'काला हिरण' फिल्म विवाद में दिल्ली HC ने मांगा जवाब, निर्माता ने की ये बड़ी मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.