Last Updated:
अमिताभ बच्चन आज भी हिंदी सिनेमा में अपने टैलेंट से अपनी जगह बनाए हुए हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब काम पाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था. उस दौरान का एक किस्सा हाल ही में बिग बी ने केबीसी में भी सुनाया. उनकी लंबी हाइट और उनके लुक को देखकर कई बार उन्हें मेकर्स से रिजेक्शन झेलना पड़ा था. उन्हें भी ये लगने लगा था कि कहीं कोई हीरोइन उनकी हाइट की वजह से उनके साथ काम करने से इनकार न कर दें.
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया पुराना किस्सा . (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन अक्सर ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं. उनके इस शो का 18वां सीजन भी लोगों का दिल जीत रहा है.शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान भी बिग बी ने एक पुराना किस्सा सुनाया. इस दौरान उन्होंने हेयरस्टाइल से जुड़ी कहानी भी बताई, जो बाद में उनकी पहचान का अहम हिस्सा बन गया.
अमिताभ बच्चन आज बॉलीवुड के शहंशाह हैं, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब उनकी लंबी हाइट और लुक ही उनके लिए परेशानी बन गई थी.काम की तलाश में निकले बिग बी को मेकर्स की ऐसी बातें सुननी पड़ती थीं, जो शायद किसी भी नए कलाकार का हौसला तोड़ दें. यहां तक कहा जाता था कि उनकी हाइट इतनी ज्यादा है कि कोई हीरोइन उनके साथ काम नहीं करेगी. अब ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अमिताभ ने अपने उसी संघर्ष के दौर का किस्सा सुनाया है, जिसके बाद उन्होंने आगे बढ़कर अपनी अलग पहचान बनाई थी. शो में विनम्र नाम के एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन के लंबे बालों और साइडबर्न्स का जिक्र किया. विनम्र के दादा फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर रह चुके हैं. इसी बातचीत के दौरान अमिताभ ने बताया कि उनके लंबे बाल शुरुआत में किसी फैशन की वजह से नहीं थे, बल्कि इसके पीछे एक खास वजह थी.
KBC 18 में अमिताभ ने सुनाया पुराना किस्सा
शो में कंटेस्टेंट विनम्र ने अमिताभ बच्चन के लंबे साइडबर्न्स और हेयरस्टाइल का जिक्र किया. विनम्र के दादा फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर रह चुके हैं. उन्होंने बताया कि अमिताभ का यह लुक उनके स्टारडम की पहचान बन गया था. इस पर अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनके लंबे बाल किसी फैशन ट्रेंड का हिस्सा नहीं थे. इसके पीछे उनके संघर्ष के दिनों की एक खास वजह थी.
‘कोई हीरोइन आपके साथ काम नहीं करेगी’
बिग बी ने बताया कि जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा था, तब निर्माता उनसे दो बातें कहते थे. पहली यह कि उनकी हाइट काफी ज्यादा है और ऐसे में कोई हीरोइन उनके साथ काम नहीं करेगी. दूसरी बात यह थी कि उनका चेहरा छोटा है. अमिताभ ने बताया कि उस समय उन्हें काम पाने के लिए अपने लुक में बदलाव करना पड़ा. चेहरे को थोड़ा भरा हुआ दिखाने के लिए उन्होंने अपने बाल बढ़ाने शुरू कर दिए.
चेहरे को भरा दिखाने के लिए बढ़ाए बाल
अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने अपने बालों को कानपटी तक बढ़ाया, जिससे उनका चेहरा ज्यादा भरा हुआ नजर आए. दिलचस्प बात यह है कि आगे चलकर यही हेयरस्टाइल अमिताभ बच्चन की पहचान बन गया. जिस लुक को कभी उनकी कमी छिपाने के लिए अपनाया गया था, वही बाद में उनके स्टार इमेज का अहम हिस्सा बन गया. अमिताभ बच्चन ने साल 1969 में फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. शुरुआती फिल्मों में उनके काम को सराहना तो मिली, लेकिन उन्हें अपने करियर में एक बड़े ब्रेक का इंतजार था. उनके लिए यह दौर आसान नहीं था. कई फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें वह सफलता नहीं मिल रही थी, जिसकी उन्हें तलाश थी.
बता दें कि साल 1973 में आई फिल्म ‘जंजीर’ ने अमिताभ बच्चन की जिंदगी बदल दी. फिल्म में उन्होंने विजय नाम के एक पुलिस अफसर का किरदार निभाया था. यह फिल्म जबरदस्त हिट रही और अमिताभ हिंदी सिनेमा के ‘एंग्री यंग मैन’ के तौर पर पहचाने जाने लगे. इसके बाद उन्होंने ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘डॉन’, ‘अमर अकबर एंथनी’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें
