• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पालक शर्मा ने जीता कांस्य पदक

JK Gupta by JK Gupta
October 6, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..


नगर स्थित निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल की छात्रा पलक शर्मा ने सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के पानीपत में किया गया, जिसमें देशभर के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

पलक शर्मा ने प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ ही क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। विद्यालय की ओर से जारी बधाई संदेश में कहा गया कि पलक की मेहनत, साहस और संघर्षशील भावना अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य सिस्टर रेजी,शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पलक शर्मा को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पलक की इस सफलता से विद्यालय के खेल प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन मिला है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

Post Views: 5
Previous Post

‘कोई हीरोइन साथ काम नहीं करेगी’, अमिताभ बच्चन की हाइट देखकर घबरा जाते थे मेकर्स, बिग बी ने KBC में खोला पुराना राज

Next Post

रेणुकूट. इनर व्हील क्लब ने राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी में चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

Next Post

रेणुकूट. इनर व्हील क्लब ने राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी में चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.