Last Updated:
एक्ट्रेस गायत्री सुरेश ने ‘बिग बॉस मलयालम 8’ में उस टॉक्सिक रिश्ते के बारे में बताया, जिससे उन्हें बहुत दुख पहुंचा था. एक्ट्रेस से मुलाकात के पहले ही हफ्ते में शख्स ने पूछ लिया कि क्या उन्हें एड्स तो नहीं है? खतरा नजर आने के बावजूद गायत्री सुरेश ने शख्स से बात करना बंद नहीं किया, जिसकी उन्होंने वजह भी बताई. आखिरकार, दोनों का कार एक्सीडेंट हुआ, जिसके वीडियो भी वायरल हुए थे. एक्ट्रेस ने उस ‘सिचुएशनशिप’ के बाद क्या किया, उसके बारे में ‘बिग बॉस मलयालम 8’ में खुलासा किया है
नई दिल्ली: एक्ट्रेस गायत्री सुरेश की निजी जिंदगी विवादों से घिरी रही है. वे कई फिल्म प्रोड्यूसर्स पर कास्टिंग काउच के आरोप लगा चुके हैं. उन्हें लोकप्रिय होने के बाद भी समझौते करने के लिए कहा गया. वे भले ‘बिग बॉस मलयालम 8’ से 2 दिन बाद बाहर हो गईं, मगर टॉक्सिक रिलेशनशिप पर उनके खिलासे ने लोगों का ध्यान खींचा है. उन्होंने कार एक्सीडेंट के बाद घटी घटना पर भी चुप्पी तोड़ी. (फोटो साभार: Instagram@gayathri_r_suresh)
शो के फैंस को उम्मीद नहीं थी कि गायत्री सुरेश एंट्री के दो दिन बाद ही बेघर हो जाएंगी. ज्यादा हैरानी की बात यह थी कि वह 9वें दिन फिर से घर में आईं. अब करीब तीन हफ्ते बाद गायत्री ने इस रियलिटी शो को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. गायत्री उन आठ कंटेस्टेंट्स में से एक थीं जिन्हें पिछले वीकेंड हुए बड़े पैमाने पर एविक्शन के दौरान बाहर का रास्ता दिखाया गया था. उन्होंने बाहर निकलने से कुछ दिन पहले अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे बुरे और दर्दनाक लम्हों के बारे में कुछ बातें कहीं. (फोटो साभार: Instagram@gayathri_r_suresh)
गायत्री सुरेश ने उस घटना के बारे में बताया जिसने उन्हें सबसे ज्यादा ‘सदमा’ पहुंचाया. बिग बॉस ने उनसे एक टास्क के दौरान पूछा, ‘अगर आपको उस व्यक्ति से बात करने का मौका मिले जिसने आपको जिंदगी में सबसे ज्यादा दुख पहुंचाया है, तो आप क्या कहेंगी?’
(फोटो साभार: Instagram@gayathri_r_suresh)
Add News18 as
Preferred Source on Google
गायत्री सुरेश ने फिर एक पुराने ‘सिचुएशनशिप’ के बारे में बात की जिसने उन्हें इमोशनली बहुत चोट पहुंचाई. उन्होंने याद करते हुए कहा, ‘मेरी जिंदगी में कई लोगों ने मुझे दुख पहुंचाया. लेकिन जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा दुख पहुंचाया या यूं कहें कि जिसने मुझे सबसे ज्यादा सदमा पहुंचाया, वह तब हुआ जब मैं 2021 में एक विवाद में फंस गई थी. उस समय मैं एक सिचुएशनशिप में थी. मुझे लगा कि यह एक रिलेशनशिप है, लेकिन अब पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि वह सिर्फ एक सिचुएशनशिप थी.’
(फोटो साभार: Instagram@gayathri_r_suresh)
एक्ट्रेस को उस व्यक्ति में शुरू से ही कई ‘रेड फ्लैग्स’ दिख रहे थे, लेकिन एक्टर ने कहा कि उन्होंने फिर भी उसे खुद को सुधारने के कई मौके दिए, क्योंकि यही उनका स्वभाव था. वे बोलीं, ‘मैं ऐसी इंसान हूं जो दूसरों की कमियों या ‘रेड फ्लैग्स’ को जल्दी पहचान लेती हूं. फिर भी मैं लोगों को तीन मौके देती हूं और उसके बाद वे मेरी जिंदगी से बाहर हो जाते हैं. हमारे ‘रिलेशनशिप’ के पहले ही हफ्ते में उसने मुझसे पूछा कि क्या मुझे एड्स है. उसी पल मैंने उससे बात करना बंद कर दिया.’ (फोटो साभार: Instagram@gayathri_r_suresh)
गायत्री सुरेश ने साल 2021 में हुए वायरल कार एक्सीडेंट के बारे में बात की. उन्होंने आगे कहा, ‘उस समय मैं खुद बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही थी. हां, मुझमें भी कई बुरी आदतें हैं, इसलिए मैं यह नहीं कहूंगी कि मैं एक परफेक्ट इंसान हूं. लेकिन मेरा दिल साफ है और मैं किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहती. फिर उसने मुझे पूरी तरह नजरअंदाज करना शुरू कर दिया. एक दिन मैंने साफ कहा कि मुझे उससे मिलना है, तो वह आया. हम कार में साथ थे, तभी वह एक्सीडेंट हुआ.’ (फोटो साभार: Instagram@gayathri_r_suresh)
गायत्री सुरेश ने साल 2021 में हुए वायरल कार एक्सीडेंट के बारे में बात की. उन्होंने आगे कहा, ‘उस समय मैं खुद बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही थी. हां, मुझमें भी कई बुरी आदतें हैं, इसलिए मैं यह नहीं कहूंगी कि मैं एक परफेक्ट इंसान हूं. लेकिन मेरा दिल साफ है और मैं किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहती. फिर उसने मुझे पूरी तरह नजरअंदाज करना शुरू कर दिया. एक दिन मैंने साफ कहा कि मुझे उससे मिलना है, तो वह आया. हम कार में साथ थे, तभी वह एक्सीडेंट हुआ.’ (फोटो साभार: Instagram@gayathri_r_suresh)

