@जे0 के0…….

Sonbhadra। शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र 401 के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय सोनभद्र में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक भूपेश चौबे तथा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शीतला आचार्य उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, मतदाताओं से संपर्क और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक-स्नातक विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष शंभू नारायण सिंह, विधान परिषद सदस्य चुनाव के जिला संयोजक एवं पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता, विधानसभा संयोजक ओम प्रकाश यादव तथा सह संयोजक विनय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक समाज के बीच भाजपा की नीतियों, केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों तथा संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की जरूरत है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ मतदाताओं से संपर्क स्थापित करना होगा।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ चुनावी अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष महेश्वर चंद्रवंशी, जिला मंत्री अनिल सिंह, मनोज सोनकर, प्रमिला जायसवाल, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, दिलीप चौबे, रामलाल चेरो, बलराम सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे, जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या, अजय मिश्रा, पन्नालाल पासवान, परमानंद पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में आगामी विधान परिषद चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।