• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. दूसरे दिन भी काला फीता बांधकर एनएचएम कर्मचारियों का प्रदर्शन

JK Gupta by JK Gupta
October 6, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग, 8 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर शासन की नीतियों के प्रति विरोध जताया और लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन, नियमितीकरण, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को एनएचएम में समायोजित करने सहित अन्य मांगें उठाईं। उनका कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि काला फीता बांधकर किया जा रहा प्रदर्शन शांतिपूर्ण और सांकेतिक है। इसके माध्यम से शासन और प्रशासन का ध्यान कर्मचारियों की समस्याओं की ओर आकर्षित किया जा रहा है। मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को अगले चरण में ले जाने की चेतावनी दी गई।

संघ के अनुसार, 8 अक्टूबर से इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर कर्मचारी अपने कार्यस्थलों और मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार करते हुए शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे।

इसके बाद भी मांगों का समाधान नहीं होने पर 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे।

Post Views: 9
Previous Post

सोनभद्र. माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Next Post

durva grass | durva ke fayde | durva grass ayurvedic fayde | औषधीय गुणों का खजाना है ये कसैली घास, पेट से लेकर त्वचा तक की समस्या में कारगर

Next Post
durva grass | durva ke fayde | durva grass ayurvedic fayde | औषधीय गुणों का खजाना है ये कसैली घास, पेट से लेकर त्वचा तक की समस्या में कारगर

durva grass | durva ke fayde | durva grass ayurvedic fayde | औषधीय गुणों का खजाना है ये कसैली घास, पेट से लेकर त्वचा तक की समस्या में कारगर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.