• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनाक्षी और जहीर की ‘तू है मेरी किरण’ का ट्रेलर रिलीज, एकतरफा प्यार की कहानी में दिखेगा जबरदस्त सस्पेंस-थ्रिलर

Admin by Admin
October 6, 2026
in मनोरंजन
0
सोनाक्षी और जहीर की ‘तू है मेरी किरण’ का ट्रेलर रिलीज, एकतरफा प्यार की कहानी में दिखेगा जबरदस्त सस्पेंस-थ्रिलर

[ad_1]

Last Updated:October 06, 2026, 15:14 IST

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म एकतरफा प्यार, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है. इसका निर्देशन करण रावल ने किया है और यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमा

सोनाक्षी और जहीर की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज, एकतरफा प्यार की कहानीZoom

Image: Tu Hai Meri Kiran

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की अपकमिंग फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में एकतरफा प्यार और जुनून की कहानी को सस्पेंस और थ्रिल के साथ पेश किया गया है. कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जो दर्शकों को लगातार सोचने पर मजबूर करते हैं कि आखिर पर्दे के पीछे चल क्या रहा है.

‘तू है मेरी किरण’ ट्रेलर में सोनाक्षी और जहीर के किरदारों के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं. मेकर्स ने कहानी के बड़े राज को अभी पर्दे के पीछे ही रखा है.

‘तू है मेरी किरण’ के बारे में
विशाल राणा और इशेलॉन प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का निर्देशन करण रावल ने किया है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि सोनाक्षी सिन्हा किरण नाम की लड़की के किरदार में हैं, जिसे जहीर इकबाल का किरदार बेइंतहा प्यार करता है. वह उसे अपना बनाना चाहता है. इसके लिए वह किरण पर दबाव बनाता है.

अपने रोल के बारे में क्या बोलीं सोनाक्षी
फिल्म में अपने किरदार को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, ”’तू है मेरी किरण’ मेरे लिए बिल्कुल अलग तरह की फिल्म है और इसी वजह से यह मेरे लिए काफी रोमांचक रही. मुझे सबसे ज्यादा फिल्म की वह दुनिया पसंद आई, जहां एक सामान्य-सी भावना धीरे-धीरे कुछ ज्यादा गहरी और खतरनाक बन जाती है. मेरे किरदार का सफर काफी असामान्य है और उसमें कई परतें हैं, जिन्हें निभाना काफी दिलचस्प रहा.”

‘तू है मेरी किरण’ होगी थिएटर में रिलीज
सोनाक्षी ने कहा, ”फिल्म दर्शकों को लगातार बांधे रखती है और स्क्रीन पर दिखाई जा रही घटनाओं की सच्चाई पर सवाल खड़े करती है. मैं चाहती हूं कि दर्शक इस दुनिया का हिस्सा बनें और सिनेमाघरों में ‘तू है मेरी किरण’ के अनुभव को महसूस करें.”

जहीर इकबाल ने कही ये बात
वहीं, जहीर इकबाल ने फिल्म को अपने लिए बेहद खास बताया और कहा, ”कहानी में एकतरफा प्यार को जिस तरह दिखाया गया है, वही चीज मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित करती है. एक ऐसी भावना जो शुरुआत में बेहद गहरी लगती है और आगे चलकर किस तरह एक मोड़ लेती है, फिल्म इसी पहलू को सामने लाती है. फिल्म में रहस्य और सस्पेंस लगातार बना रहता है और दर्शक यह जानने की कोशिश करेंगे कि असल में कहानी की सतह के नीचे क्या छिपा है. अपने किरदार की अलग-अलग परतों को समझने और उन्हें पर्दे पर उतारने का अनुभव खास रहा.”

कब रिलीज होगी ‘तू है मेरी किरण’
उन्होंने सोनाक्षी के साथ काम करने को भी अपने लिए खास बताया. ‘तू है मेरी किरण’ फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

First Published :

October 06, 2026, 15:14 IST



[ad_2]

Source link

Views: 66
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

रामलीला मैदान गुरमा का पांच माह से बुझा हाईमास्ट,पसरा अंधेरा,जिम्मेदारों की आंखों पर पट्टी

Next Post

17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

Next Post
17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement