• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी

Admin by Admin
October 6, 2026
in खेल
0
17 साल की कुमकुम और 35 की सविता पूनिया को याद रखेगा नागोया, दो पीढ़ियों ने कैसे जीता स्वर्ण पदक, कहानी जो याद रहेगी


नई दिल्ली. एशियन गेम्स 2026 अब खत्म हो चुका है और फ्लैश बैक में जाए तो दो ऐसे चेहरे नजर आते है जिन्होंने करिश्मा करते हुए विरोधी के जबड़े से गोल्ड मेडल छीन लिया. सबसे पहले हॉकी की बात करें तो  सोचिए, मुकाबला 3-5 से पीछे है और गोल्ड मेडल दांव पर लगा है. एक खराब सेट का मतलब साफ था  कोरिया के खाते में गोल्ड और भारत के हिस्से में सिल्वर. ऐसे मौके पर खिलाड़ी को सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि फौलादी हौसले की जरूरत होती है. जो कर दिखाया सविता पूनिया ने.

पुनिया जैसी ही हिम्मत कुमकुम ने तीरंदाजी में दिखाई.  कुमकुम ने करो या मरो वाला सेट जीत लिया और स्कोर 5-5 से बराबर हो गया. अब दबाव साफ तौर पर तीसरी वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी पर था. सामने 17 साल की एक भारतीय थी, जो अपनी कहानी खुद लिख रही थी. वह दुनिया को एक ऐसी कहानी सुना रही थी, जो इससे पहले किसी ने नहीं सुनी थी.

दो जनरेशन, एक जुनून

यह दो महिलाओं की कहानी है. एक की उम्र सिर्फ 17 साल है और दूसरी 35 साल की अनुभवी खिलाड़ी हैं. यानी सविता की उम्र कुमकुम से ठीक दोगुनी है. लेकिन दोनों को जोड़ने वाली एक चीज है- बेहतरीन करने की भूख और देश के लिए दबाव के सबसे बड़े पलों में कुछ खास कर दिखाने की क्षमता. कुमकुम और सविता सिर्फ नागोया की कहानी नहीं हैं. यह कहानी नीरू धांडा की भी है. यह कहानी लवलीना बोरगोहेन, परवीन हुड्डा, ईशा सिंह, सुरुछि इंदर और उन तमाम भारतीय खिलाड़ियों की है, जिन्होंने मुश्किल हालात में अपने जज्बे से देश का सिर ऊंचा किया है. और सबसे बढ़कर यह कहानी नए भारत की कहानी है. अब इस कहानी को याद रखिए. इन खिलाड़ियों को पहचानिए. इनकी उपलब्धियों का जश्न मनाइए. क्योंकि नागोया ने सिर्फ भारत को मेडल नहीं दिए हैं. इसने भारत को यह भरोसा भी दिया है कि बड़े मंच पर दबाव से डरने की जरूरत नहीं, दबाव को ही अपनी ताकत बनाया जा सकता है.

शूटऑफ में शरेनी की गर्जना

कुमकुम ने परफेक्ट 10 निशाना लगाया. कोरिया की खिलाड़ी सिर्फ 8 अंक हासिल कर सकी. गोल्ड भारत का था. कुमकुम महोद एशियन गेम्स में रिकर्व गोल्ड जीतने वाली इतिहास की पहली भारतीय बन गईं. अगर इसे सनसनीखेज उपलब्धि नहीं कहा जाए तो फिर सनसनीखेज आखिर है क्या?

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नागोया में बदला तीरंदाजी का समीकरण

नागोया में तीरंदाजी ने एक नया अध्याय लिख दिया . अब यह मानने की जरूरत नहीं कि कोरियाई खिलाड़ियों को हराया नहीं जा सकता. नया सच यह है कि उन्हें हराया जा सकता है और भारत के महिला और पुरुष दोनों तीरंदाजों ने इसे साबित कर दिया . दो गोल्ड और एक सिल्वर अपने नाम कर चुकी कुमकुम अब इस खेल की नई स्टार हैं. सबसे खास बात उनकी दबाव झेलने की क्षमता है. कुमकुम ने उन तमाम दलीलों को ध्वस्त कर दिया है कि भारतीय खिलाड़ी बड़े दबाव में बिखर जाते हैं. सच तो अब इसके बिल्कुल उलट नजर आ रहा है.अगर आप चीनी और कोरियाई खिलाड़ियों पर दबाव बना सकते हैं तो वे भी लड़खड़ाते हैं. वे ऐसे दबाव के आदी नहीं हैं. आपको बस उन्हें लगातार दबाव में रखना है.नागोया में यही देखने को मिला है और कुमकुम ने इसे बार-बार करके दिखाया है.

सविता पुनिया का करिश्मा

भारत 1-0 से आगे था. घड़ी में 24 मिनट बाकी थे. सामने ऊंची रैंकिंग वाली चीन की टीम थी, जिसे भारत पिछले कुछ वर्षों में हरा नहीं पाया था. तभी चीन को पेनल्टी स्ट्रोक मिल गया.यह पेनल्टी कॉर्नर नहीं था. पेनल्टी स्ट्रोक था.एक बार फिर गोल्ड मेडल दांव पर था और साथ ही LA28 ओलंपिक का क्वालिफिकेशन टिकट भी.उस एक पल में सविता समझ रही थीं कि असली दबाव क्या होता है. वह गोललाइन पर खड़ी थीं. दिमाग में बहुत कुछ चल रहा था. लेकिन उन्हें शांत रहना था. वर्षों की मेहनत और तैयारी को याद रखना था. सामने से आने वाली गेंद का अंदाजा लगाना था और सही समय पर उसे रोकना था. सविता ने वही किया. उन्होंने बाईं तरफ छलांग लगाई और ऐसा शानदार बचाव किया कि चीन के गोल का दरवाजा वहीं बंद हो गया. भारत ने गोल्ड की तरफ कदम बढ़ा दिए.

ठीक दो साल पहले सविता खेल छोड़ने के कगार पर थीं. वह लगभग संन्यास लेने का मन बना चुकी थीं. लेकिन खुशी है कि उन्होंने ऐसा नहीं किया. उनके करीब रहे कुछ लोगों ने उन्हें ऐसा कदम उठाने से रोका.आज वही सविता एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हैं और उन दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने भारत को LA28 ओलंपिक का टिकट दिलाया.



Source link

Post Views: 4
Previous Post

सोनाक्षी और जहीर की ‘तू है मेरी किरण’ का ट्रेलर रिलीज, एकतरफा प्यार की कहानी में दिखेगा जबरदस्त सस्पेंस-थ्रिलर

Next Post

सोनभद्र. माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Next Post

सोनभद्र. माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.