• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 10, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. मजदूर-किसानों ने 16 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
August 10, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..

केंद्रीय श्रम संगठनों एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को मजदूरों और किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर उपश्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपश्रमायुक्त अचला पाण्डेय के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शन की अध्यक्षता इंटक के सोनभद्र जिला अध्यक्ष हरदेवनारायण तिवारी ने की, जबकि संचालन सुरेंद्र पाल ने किया। ज्ञापन में चार श्रम संहिताओं को वापस लेने, श्रमिकों के लिए 8 घंटे का कार्य दिवस, संगठन बनाने व हड़ताल का अधिकार सुनिश्चित करने, न्यूनतम मजदूरी 42 हजार रुपये प्रतिमाह करने, सभी फसलों पर लागत का डेढ़ गुना एमएसपी और खरीद की गारंटी देने तथा किसानों की कर्जमाफी की मांग की गई।

इसके अलावा विद्युत संशोधन विधेयक 2025 वापस लेने, बिजली के निजीकरण पर रोक, मनरेगा में वर्ष में 200 दिन काम और 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों व बीमा के निजीकरण पर रोक, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सरकारी संस्थानों में रिक्त पदों पर भर्ती, स्वास्थ्य को अधिकार बनाने और स्वास्थ्य बजट बढ़ाने की मांग उठाई गई।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार मजदूरों और किसानों की समस्याओं का समाधान बातचीत से करने के बजाय दमन की नीति अपना रही है। किसानों से आंदोलन के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है और सरकारी संस्थानों में लाखों पद रिक्त हैं, इसके बावजूद भर्ती नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

सभा को हरदेवनारायण तिवारी, विशंभर सिंह, राजेंद्र सिंह, लालचंद, उत्तम कुमार मिश्रा, अवधराज सिंह, शमीम अख्तर खान, महेशचंद्र मिश्रा, दिलीप कुमार सिंह समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर और किसान मौजूद रहे।

Previous Post

रेणुकूट. संत एबीआर पब्लिक स्कूल में भव्य अलंकरण समारोह सम्पन्न

Next Post

11 साल की बोधना ने रचा इतिहास, 17 साल के श्रेयस ने भी जीता ब्रिटिश खिताब

Next Post
11 साल की बोधना ने रचा इतिहास, 17 साल के श्रेयस ने भी जीता ब्रिटिश खिताब

11 साल की बोधना ने रचा इतिहास, 17 साल के श्रेयस ने भी जीता ब्रिटिश खिताब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • अभिजीत दीपके रांची में पुलिस लाठीचार्ज पर बोले, पर दिल्ली जैसी तल्खी नहीं, Jharkhand Hindi News
  • 11 साल की बोधना ने रचा इतिहास, 17 साल के श्रेयस ने भी जीता ब्रिटिश खिताब
  • रेणुकूट. मजदूर-किसानों ने 16 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • रेणुकूट. संत एबीआर पब्लिक स्कूल में भव्य अलंकरण समारोह सम्पन्न
  • रेणुकूट. भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

Breaking News

अभिजीत दीपके रांची में पुलिस लाठीचार्ज पर बोले, पर दिल्ली जैसी तल्खी नहीं, Jharkhand Hindi News

अभिजीत दीपके रांची में पुलिस लाठीचार्ज पर बोले, पर दिल्ली जैसी तल्खी नहीं, Jharkhand Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

11 साल की बोधना ने रचा इतिहास, 17 साल के श्रेयस ने भी जीता ब्रिटिश खिताब

11 साल की बोधना ने रचा इतिहास, 17 साल के श्रेयस ने भी जीता ब्रिटिश खिताब
by Admin
August 10, 2026
0

लंदन: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio