• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 10, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

JK Gupta by JK Gupta
August 10, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..


थानीय नगर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ चाचा कॉलोनी स्थित कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय के मुख्य द्वार से किया गया। इसके बाद यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पिपरी स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंची। इस दौरान देशभक्ति के नारों और भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाए तथा देशहित को सर्वोपरि रखे।

यह तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हरिराम शाह एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आशुतोष पांडे के नेतृत्व में निकाली गई। भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि तिरंगा देशवासियों को एक सूत्र में बांधने का काम करता है और हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है।

यात्रा में भाजपा उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, राकेश पांडे, ममता सिंह, दिग्विजय प्रताप सिंह, अनुराग पाठक, राकेश सिंह, प्रदीप सिंह समेत भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा का समापन पिपरी स्थित हनुमान मंदिर के समीप हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशहित के लिए सदैव कार्य करने का संकल्प लियाl

Previous Post

केजरीवाल को 2 मामलों में बरी करने पर ED की चुनौती, जवाब के लिए कितनी मोहलत?, Ncr Hindi News

Next Post

रेणुकूट. संत एबीआर पब्लिक स्कूल में भव्य अलंकरण समारोह सम्पन्न

Next Post

रेणुकूट. संत एबीआर पब्लिक स्कूल में भव्य अलंकरण समारोह सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • अभिजीत दीपके रांची में पुलिस लाठीचार्ज पर बोले, पर दिल्ली जैसी तल्खी नहीं, Jharkhand Hindi News
  • 11 साल की बोधना ने रचा इतिहास, 17 साल के श्रेयस ने भी जीता ब्रिटिश खिताब
  • रेणुकूट. मजदूर-किसानों ने 16 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • रेणुकूट. संत एबीआर पब्लिक स्कूल में भव्य अलंकरण समारोह सम्पन्न
  • रेणुकूट. भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

Breaking News

अभिजीत दीपके रांची में पुलिस लाठीचार्ज पर बोले, पर दिल्ली जैसी तल्खी नहीं, Jharkhand Hindi News

अभिजीत दीपके रांची में पुलिस लाठीचार्ज पर बोले, पर दिल्ली जैसी तल्खी नहीं, Jharkhand Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

11 साल की बोधना ने रचा इतिहास, 17 साल के श्रेयस ने भी जीता ब्रिटिश खिताब

11 साल की बोधना ने रचा इतिहास, 17 साल के श्रेयस ने भी जीता ब्रिटिश खिताब
by Admin
August 10, 2026
0

लंदन: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio